फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh coach Chandika Hathurusingha says Medhidy Hasan ready to take Shakib Al Hasan place when he retires

IND vs BAN: बांग्लादेश में शाकिब की कौन ले सकता है जगह? कोच हथुरुसिंघा ने रखी राय, भारत को लेकर कही ये बात

Tue, 17 Sep 2024 06:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 17 Sep 2024 06:34 PM IST
सार

बांग्लादेश को भारत के खिलाफ सीरीज में शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम और मेहदी हसन मिराज जैसे दिग्गजों की सेवाएं मिलती रहेंगी। शाकिब ने पाकिस्तान में सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया, वहीं मुश्फिकुर सीरीज में टीम के सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में उभरे, जबकि मिराज उनके शीर्ष विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

विज्ञापन
Bangladesh coach Chandika Hathurusingha says Medhidy Hasan ready to take Shakib Al Hasan place when he retires
चंडिका हथुरुसिंघा - फोटो : PTI

विस्तार

बांग्लादेश के मुख्य कोच चंडिका हथुरुसिंघा ने स्पिन ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज की जमकर सराहना की और उन्हें पिछले पांच वर्षों का सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी बताया। 26 वर्षीय मेहदी ने 2016 में 18 वर्ष की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था। तब से इस स्पिनर ने 45 टेस्ट मैच खेले हैं और 174 विकेट चटकाए हैं। मेहदी ना सिर्फ भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं, बल्कि अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के संन्यास लेने के बाद उनकी जगह ले सकते हैं। 
विज्ञापन

हथुरुसिंघा ने भारत के खिलाफ चेन्नई में होने वाले पहले टेस्ट मैच से पूर्व कहा, मेहदी के लिए मैं कहूंगा कि वह बांग्लादेश के पिछले पांच वर्षों में सुधार करने वाले खिलाड़ी हैं। जब शाकिब टीम का हिस्सा नहीं होंगे तो वह उनकी जगह लेने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बल्लेबाजी भी विकसित की है और गेंदबाजी में वह टीम के मजबूत स्तंभ हैं। उनकी फील्डिंग भी शानदार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश को भारत के खिलाफ सीरीज में शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम और मेहदी हसन मिराज जैसे दिग्गजों की सेवाएं मिलती रहेंगी। शाकिब ने पाकिस्तान में सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया, वहीं मुश्फिकुर सीरीज में टीम के सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में उभरे, जबकि मिराज उनके शीर्ष विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। हथुरुसिंघा ने कहा, शाकिब ने हमेशा बांग्लादेश क्रिकेट में अहम भूमिका निभाई है। उनका ऑलराउंड खेल टीम को संतुलन प्रदान करता है। वह अच्छी बल्लेबाजी और बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

बांग्लादेश को भारत से चुनौती मिलने की उम्मीद 
बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज की है। उन्होंने शान मसूद की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम को शुरुआती मुकाबले में 10 जबकि दूसरे मैच में छह विकेट से हराया था। बांग्लादेश की टीम आत्मविश्वास से भरी है लेकिन विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की तालिका में शीर्ष पर काबिज भारत से उसे पाकिस्तान के मुकाबले काफी मजबूत चुनौती मिलने की उम्मीद है। हथुरुसिंघा का साथ ही मानना है कि क्रिकेट की महाशक्ति भारत के खिलाफ खेलने से उनकी टीम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी स्थिति का उचित मूल्यांकन मिलेगा। 

'भारत के खिलाफ खेलने का दबाव होता है'
हथुरुसिंघा ने कहा, हमें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम के साथ खेलने से प्रोत्साहन मिलता है। भारत आकर उनके खिलाफ खेलना आजकल सबसे अच्छी चुनौती है। सर्वश्रेष्ठ के खिलाफ खेलने से आपको हमेशा यह पता चलता है कि आप कहां खड़े हैं। एक खिलाड़ी के रूप में आप हमेशा ऐसे मौके की खोज में रहते हैं। पाकिस्तान पर जीत के कारण इस सीरीज से पहले हमारा मनोबल काफी बढ़ा है। उस सीरीज में हमने जिस तरह का प्रदर्शन किया और पिछड़ने के बाद जिस तरह से वापसी की वह शानदार रहा। इससे टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। भारत के खिलाफ खेलते समय एक अलग तरह का दबाव होता है। हम समझते हैं कि हम कहां खड़े हैं, हम टीम के मजबूत पक्ष और कमजोर कड़ी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed