{"_id":"655c92ca4c1c9a6790079965","slug":"bangladesh-captain-shakib-al-hasan-old-video-of-beaten-by-fans-after-team-horrible-performance-in-odi-wc-2023-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: विश्व कप में बांग्लादेश के खराब प्रदर्शन के बाद शाकिब के साथ बदसलूकी! फैंस ने घेरकर पीटा, जानें हकीकत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: विश्व कप में बांग्लादेश के खराब प्रदर्शन के बाद शाकिब के साथ बदसलूकी! फैंस ने घेरकर पीटा, जानें हकीकत
Tue, 21 Nov 2023 04:51 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 21 Nov 2023 04:51 PM IST
सार
शाकिब को फैंस ने घेर लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए उन्हें पीटने लगे। शाकिब के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें किसी तरह बचाया और भीड़ से बाहर ले गए।
विज्ञापन
शाकिब अल हसन
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
वनडे विश्व कप 2023 में बांग्लादेश का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। यह टीम नौ में सिर्फ दो मैच जीत पाई और सात मुकाबलों में उले हार का सामना करना पड़ा। चार अंक के साथ यह टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर रही और सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम थी। बांग्लादेश ने दो मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ जीते। नीदरलैंड जैसी टीम के खिलाफ भी बांग्लादेश को 87 रन के अंतर से हार झेलनी पड़ी।
बांग्लादेश की टीम के खराब प्रदर्शन से फैंस बेहद दुखी हैं और कप्तान शाकिब को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। शाकिब का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कई फैंस ने उनके साथ मारपीट भी शुरू कर दी। शाकिब के साथ मौजूद लोगों ने उन्हें किसी तरह भीड़ से बाहर निकला और बचाकर बाहर ले गए।
वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि शाकिब के साथ यह मारपीट ज्वेलरी की दुकान जाने के दौरान हुई। फैंस ने घात लगाकर उनके ऊपर हमला किया। उनका कॉलर खींचा और उन्हें जमीन पर भी गिरा दिया।
हालांकि, यह बताया जा रहा है कि यह वीडियो इसी साल मार्च का है और बांग्लादेश के खराब प्रदर्शन के बाद यह सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। इससे जाहिर होता है कि बांग्लादेश के फैंस टीम के प्रदर्शन से कितने निराश हैं। इस विश्व कप में शाकिब ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया और 17.33 के औसत से सिर्फ 104 रन बना पाए। तमीम इकबाल के साथ विवाद के बाद उन्हें लगातार आलोचना झेलनी पड़ी है। तमीम इकबाल यह विश्व कप खेल सकते थे, लेकिन कुछ विवाद के चलते वह टीम के साथ नहीं जुड़े और बांग्लादेश का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। हालांकि, आठवें नंबर पर रहकर यह टीम पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालिफाई कर गई।

Kalesh b/w Bangladeshi Fans and Shakib al hasan, when he returned to Bangladesh after poor World Cup campaign
विज्ञापन विज्ञापन
pic.twitter.com/C7DQK93gAk— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) November 21, 2023