फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh Captain mushfiqur rahim says after maiden Australia win our eye on series triumph

जीत से उत्साहित बांग्लादेशी कप्तान मुश्फिकर बोले-सीरीज जीत हमारा लक्ष्य

Thu, 31 Aug 2017 01:29 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 31 Aug 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
Bangladesh Captain mushfiqur rahim says after maiden Australia win our eye on series triumph
बांग्लादेश - फोटो : getty

बांग्लादेश ने  बुधवार को ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में 20 रन से हराकर इतिहास रच दिया है। टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया पर बांग्लादेश की यह पहली जीत है। बांग्लादेश को साल 2000 में टेस्ट दर्जा मिला था और वह 17 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को इस फॉर्मेट में हराने में कामयाब हो सका। शाकिब अल हसन (5/85) के नेतृत्व में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी चौथे दिन ही 244 रन पर समेट दी। शाकिब ने 85 रन देकर पांच विकेट झटके। तैजुल इस्लाम को तीन और मेहदी हसन मेराज को दो विकेट मिले।

विज्ञापन


इस जीत के बाद उत्साहित बांग्लादेश के कप्तान ने सीरीज जीतने को अपना लक्ष्य बताते हुए कहा, ऑस्ट्रेलिया को हराना काफी शानदार है। जीत का यह अहसास काफी खास है। मेरी टीम के सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, खासतौर से शाकिब। घरेलू परिस्थितियों में हमारा प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ भी पहले टेस्ट में हम जीत के करीब थे और दूसरे में हमने जीत दर्ज की। सबसे अहम खुद पर भरोसा है और हमारे स्पिनरों ने बेहद कमाल का प्रदर्शन किया है। अब हमारा बांग्लादेश का लक्ष्य सीरीज जीतना है।’
विज्ञापन


हार से निराश ऑस्ट्रलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा, यह एक बेहद शानदार टेस्ट मैच था। बांग्लादेश को जीत का श्रेय मिलना चाहिए। जिस अंदाज में उनकी टीम खेली, वह तारीफ के काबिल है। मुझे लगता है कि पहली पारी में शाकिब और तमीम के बीच हुई साझेदारी से मैच का रुख बदला। हमने इसके बावजूद बेहतरीन वापसी की थी और उन्हें दूसरी पारी में बड़ा स्कोर बनाने से रोका लेकिन बाउंस और स्पिन ने दूसरी पारी में मेजबान टीम का बखूबी साथ दिया। पहली पारी में हम बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर सके। हालांकि अंत में कुछ रन ही कम रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 4 सितंबर से चिटगांव में  खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed