फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bangladesh can lose to t20 world cup host duo to violance

टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी पर सवालिया निशान!

Wed, 04 Dec 2013 12:40 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 Dec 2013 12:40 PM IST
विज्ञापन
bangladesh can lose to t20 world cup host duo to violance

वर्ल्ड कप की मेजबानी करना किसी भी मुल्क के लिए बेहद गौरवपूर्ण होता है लेकिन हिंसा के कारण एक देश से मेजबानी छीनने के आसार बन रहे हैं।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) अगले साल आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा को लेकर चिंतित है। लेकिन वह इस मेजबान देश की तैयारियों और प्रबंधन से खुश हैं।
विज्ञापन


हालांकि आईसीसी ने साफ कर दिया कि अगर हिंसा जारी रही तो सुरक्षा के लिहाज से टूर्नामेंट को दूसरे देश में स्थानांतरित किया जा सकता है।

आईसीसी के इवेंट मैनेजर क्रिस टेटले ने कहा कि हम मार्च-अप्रैल में होने वाले इस टूर्नामेंट की तैयारियों से खुश हैं। लेकिन मेजबान देश में चुनावी हिंसा लगातार जारी है और इसमें दर्जनों लोग मारे गए हैं। लिहाजा हम हालात पर नजर रखे हुए हैं। सुरक्षा को लेकर भी काफी चर्चा हुई। निश्चित तौर पर से चीजें आगे बदलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ढाका और फतुल्लाह में स्टेडियमों के निरीक्षण के बाद यह बात कहीं। लेकिन उन्होंने यह साफ कर दिया कि अगर हिंसा जारी रही तो आईसीसी टूर्नामेंट को दूसरे देश में स्थानांतरित कर सकता है। लेकिन अभी से इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि आगे क्या होगा।

टेटले ने कहा, "हम सभी हालात की समीक्षा कर रहे हैं और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से विचार-विमर्श भी कर चुके हैं। साथ ही उसी के अनुसार योजनाएं बनाई जा रही हैं।"

बांग्लादेश में विपक्षी पार्टी पिछले अक्तूबर से ही प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ हिंसा जारी रखी हुई है। कई जगहों पर धरना
और प्रदर्शन जारी है। अब इसमें 52 लोगों की जानें जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed