फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh call up uncapped trio for West Indies ODIs 

BANvsWI: वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश वनडे टीम का एलान, 15 महीने बाद शाकिब की वापसी

Sat, 16 Jan 2021 06:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 16 Jan 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh call up uncapped trio for West Indies ODIs 
बांग्लादेश क्रिकेट टीम

बांग्लादेश ने शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए अपने 18 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। इस 18 सदस्यीय टीम में ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की वापसी हुई है। वह करीब 15 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलेंगे। वहीं, तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों ( शोरिफुल इस्लाम, महदी हसन और हसन महसूद) को भी इस टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज का पहला मुकाबला 20 जनवरी को ढाका में खेला जाएगा। दूसरा और तीसरा वनडे क्रमशः 22 और 25 जनवरी को खेले जाएंगे। बता दें कि शुरुआती दो वनडे ढाका में, जबकि आखिरी वन-डे चटगांव में खेला जाएगा। 
विज्ञापन


बता दें कि सितंबर 2019 के बाद पहली बार शाकिब अल हसन की टीम में वापसी हुई है। शाकिब पर लगा प्रतिबंध 29 अक्तूबर 2020 को समाप्त हुआ था, जिसके बाद उन्हें दोबारा से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की अनुमति मिली। मैच-फिक्सिंग के संबंध में आईसीसी ने शाकिब पर दो साल का प्रतिबंध लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश की टीमः
तमीम इकबाल (कप्तान), शाकिब अल हसन, नजमुल हुसैन, मुशफिकुर रहीम, मोहम्मद मिथुन, लिटन दास, महमुदुल्लाह, आफिफ होसैन, सौम्या सरकार, तस्कीन अहमद, रुबेल हुसैन, तइजुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, मेंहदी हसन मिराज, शैफुद्दीन, महदी हसन, हसन महमूद और शोरिफुल इस्लाम।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed