{"_id":"5b1cebe24f1c1bb06e8b73ef","slug":"bangladesh-becomes-champion-to-beat-indian-women-cricket-team-in-final-of-asia-cup-2018","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup 2018: टीम इंडिया को हराकर बांग्लादेश बनी चैंपियन, 3 विकेट से मात देकर रचा इतिहास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup 2018: टीम इंडिया को हराकर बांग्लादेश बनी चैंपियन, 3 विकेट से मात देकर रचा इतिहास
Updated Mon, 11 Jun 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
bangladesh women cricket team
निगर सुल्ताना (27) की शानदार बल्लेबाजी और रुमाना अहमद की धारदार की गेंदाबाजी की बदौलत बांग्लादेश ने एशिया कप टी-20 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को तीन विकेट से करारी शिकस्त दी। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के सामने 9 विकेट के नुकसान पर 113 रन का लक्ष्य खड़ा किया था। इसके जवाब में बांग्लादेश ने यह मैच आखिरी गेंद पर दो रन लेकर हासिल कर लिया।
मलेशिया के क्वालालंपुर में खेले गए दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना (7) के रूप में टीम इंडिया को पहला झटका लगा। इसके बाद मिताली राज (11) भी खदीजा तुल कुबरा का शिकार बन गई।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : SELF
इस बाद दीप्ति शर्मा (4) भी सस्ते में निपटकर पवेलियन लौट गई। फिर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को कप्तान हरमनप्रीत कौर ने संभाला। हरमनप्रीत ने 42 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 56 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम के स्कोर को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया।
हरमनप्रीत के अलावा टीम के अन्य बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप हुए। अनुजा पाटिल (3), वेदा कृष्णमूर्ति (11), तानिया भाटिया (3), शिखा पांडेय (1), झूलन गोस्वामी (10) और एकता बिष्ट के नाबाद एक रन की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए

हरमनप्रीत कौर
भारत की 113 रन की चुनौती का सामना करने उतरी बांग्लादेश की टीम को शमीमा सुल्ताना और आयशा रहमान ने सधी हुई शुरुआत दिलाई। बांग्लादेश को आखिरी गेंद पर जीत के लिए दो रन की दरकार थी। तभी कप्तान हरमनप्रीत की गेंद पर जानहारा आलम ने शानदार शॉट खेलकर दो रन बटोरे और अपनी जीत को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
बांग्लादेश की तरफ निगर सुल्ताना (27) और रुमाना अहमद (23) ने सर्वाधिक रन की पारी खेली। रुमाना अहमद को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए वूमैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत को सीरीज में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए वूमैन ऑफ द सीरीज चुना गया।