फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh beat England by 16 runs in third T20 clean sweep in three T20 series

BAN vs ENG: बांग्लादेश ने इंग्लैंड का किया सफाया, नौ साल में बाद इंग्लिश टीम को झेलनी पड़ी ऐसी शर्मिंदगी

Tue, 14 Mar 2023 09:12 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मीरपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मीरपुर Published by: रोहित राज Updated Tue, 14 Mar 2023 09:12 PM IST
सार

बांग्लादेश ने दूसरी बार ऐसा किया है जब तीन या इससे अधिक की टी-20 मैचों की सीरीज में किसी टीम का सूपड़ा साफ किया है। इससे पहले उसने 2012 में आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी।

विज्ञापन

विस्तार

बांग्लादेश ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में विश्व चैंपियन इंग्लैंड का सफाया कर दिया है। उसने मीरपुर में मंगलवार (14 मार्च) को खेले गए तीसरे टी20 मैच को 16 रन से अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश ने दूसरी बार ऐसा किया है जब तीन या इससे अधिक की टी-20 मैचों की सीरीज में किसी टीम का सूपड़ा साफ किया है। इससे पहले उसने 2012 में आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी। 
विज्ञापन


इंग्लैंड को पिछली बार 2014 में ऐसी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी। वह नौ साल बाद तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप हुआ है। पिछली बार ऑस्ट्रेलिया ने उसे 3-0 से हरा दिया था। लिटन दास (73) और नजमुल हुसैन शांतो (नाबाद 47) की शानदार पारियों की मदद से बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट पर 158 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरा इंग्लैंड 20 ओवर में छह विकेट पर 142 रन बना पाया।
विज्ञापन


काम नहीं आई मलान और बटलर की पारी
एक समय इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 100 रन था, लेकिन इसके बाद टीम ने 28 रन जोड़कर अपने पांच विकेट गंवा दिए और टीम मैच हार गई। इंग्लैंड की ओर से ओपनर डेविड मलान (53) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। इंग्लैंड की जीत की उम्मीद कप्तान बटलर पर थी, लेकिन मेहदी हसन मिराज ने उन्हें रन आउट करके मेहमान टीम को बड़ा झटका दिया। बटलर ने 31 गेंदों में 40 रन बनाए और चार चौके व एक छक्का लगाया। बांग्लादेश की ओर से तस्किन अहमद ने सर्वाधिक दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वनडे सीरीज में जीता था इंग्लैंड
इससे पहले इंग्लैंड की टीम चटगांव में पहला टी20 छह विकेट से हारा था। वहीं, मीरपुर में खेले गए दूसरे मुकाबले में उसे चार विकेट से मात मिली थी। दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज से पहले तीन वनडे मैचों की सीरीज हुई थी। इसमें इंग्लैंड 2-1 से जीता था। उसने शुरुआत दो मुकाबले मीरपुर में अपने नाम किए थे। आखिरी वनडे में चटगांव में बांग्लादेश ने जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed