{"_id":"61f2cc85310e15072d202df2","slug":"bangladesh-batsman-tamim-iqbal-takes-six-months-break-from-t-20-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamim Iqbal: बांग्लादेशी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने इस वजह से टी-20 से लिया छह महीने का ब्रेक, वर्ल्ड कप में खेलना मुश्किल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tamim Iqbal: बांग्लादेशी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने इस वजह से टी-20 से लिया छह महीने का ब्रेक, वर्ल्ड कप में खेलना मुश्किल
Thu, 27 Jan 2022 10:17 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 27 Jan 2022 10:17 PM IST
सार
बांग्लादेश के स्टार सलामी बल्लेबाज और अनुभवी क्रिकेटर तमीम इकबाल ने अगले छह महीनों के लिए टी-20 क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है। उनके इस फैसले के बाद उनका आगामी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होना लगभग तय है।
विज्ञापन
तमीम इकबाल
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश के स्टार सलामी बल्लेबाज और अनुभवी क्रिकेटर तमीम इकबाल ने अगले छह महीनों के लिए टी-20 क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है। उनके इस फैसले के बाद उनका आगामी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होना लगभग तय है। हालांकि तमीम ने कहा कि अगर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड विश्व कप से पहले उनसे फिर से पूछता है तो वह इस फैसले पर पुनर्विचार कर सकते हैं।
विज्ञापन
ईएसपीएन क्रिकइंफो ने तमीम के हवाले से कहा, “मेरे टी-20 भविष्य के बारे में चर्चा हुई है। पिछले कुछ दिनों से मैं बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन, जलाल यूनुस भाई और काजी इनाम अहमद के साथ बैठक कर रहा हूं। वे चाहते थे कि मैं टी-20 को जारी रखूं। इस साल विश्व कप खेलूं। लेकिन मेरी एक अलग तरह की सोच थी। मैं अगले छह महीनों के लिए टी-20 खेलने पर विचार नहीं करूंगा। मेरा पूरा ध्यान टेस्ट और एकदिवसीय मैचों पर होगा।”
विज्ञापन
तमीम ने आगे कहा, “हम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और 2023 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की तैयारी कर रहे हैं। मैं अगले छह महीनों में टी-20 के बारे में नहीं सोचूंगा। मुझे उम्मीद है कि खेलने वाले इतना अच्छा करेंगे कि टीम को टी-20 में मेरी जरूरत नहीं होगी। लेकिन अगर भगवान न करे टीम या क्रिकेट बोर्ड को मेरी जरूरत हो और मैं तैयार हूं।”
विज्ञापन
32 वर्षीय खिलाड़ी ने अध्यक्ष नजमुल हसन सहित बीसीबी के शीर्ष अधिकारियों के साथ अपनी चर्चा के बाद यह घोषणा की, जिन्होंने उन्हें निर्णय लेने से रोकने की कोशिश की। तमीम पिछले 12 महीनों से ज्यादातर बांग्लादेश की टी2-0 टीम से दूर थे। उन्होंने आखिरी बार 2020 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 मैच खेला था, जिसके बाद वह चोट के कारण बाकी तीन मैचों की श्रृंखला से बाहर हो गए थे।