{"_id":"5d8a4f948ebc3e93ae3f346c","slug":"bangladesh-afghanistan-share-trophy-as-rain-washes-out-twenty20-tri-series-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"BANvsAFG: फाइनल मैच में बारिश बनी विलेन, रद्द हुआ मुकाबला, शेयर होगी ट्रॉफी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BANvsAFG: फाइनल मैच में बारिश बनी विलेन, रद्द हुआ मुकाबला, शेयर होगी ट्रॉफी
Wed, 25 Sep 2019 07:59 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 25 Sep 2019 07:59 AM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश टी-20 ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला मंगलवार को तेज बारिश के कारण बिना टॉस हुए रद्द हो गया। दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला ढाका के शेरे बांग्ला स्टेडियम में होने था, लेकिन लगातार हो ही बारिश ने दोनों टीमों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अब ट्रॉफी दोनों टीमों के पास रहेंगी।
विज्ञापन
बता दें कि इस टी-20 ट्राई सीरीज में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर बात करें तो इस सीरीज में मेजबान बांग्लादेश ने अब तक चार मैच खेले हैं, जिसमें उसने तीन में जीत हासिल की है। वहीं, अफगानिस्तान टीम में चार में से दो मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन