फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BAN vs SL 2nd Test: Shakib Al Hasan back in Bangladesh squad for second test against Sri Lanka

BAN vs SL: इस दिग्गज ऑलराउंडर की चार महीने बाद बांग्लादेश टीम में वापसी, आंख में परेशानी के कारण खेल से थे दूर

Tue, 26 Mar 2024 06:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 26 Mar 2024 06:41 PM IST
सार

शाकिब भारत में नवंबर में हुए वनडे क्रिकेट विश्व कप के दौरान ही चोटिल हुए थे और तब से राष्ट्रीय टीम से बाहर हैं। कप्तान ने तब श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप मैच में 82 रन बनाए और दो विकेट भी लिए थे।

विज्ञापन
BAN vs SL 2nd Test: Shakib Al Hasan back in Bangladesh squad for second test against Sri Lanka
बांग्लादेश की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की टीम में वापसी हो गई है। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रहे दो मैचों की सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट के लिए बांग्लादेश की टीम में शामिल किया गया है। वह आंख में तकलीफ के कारण पिछले काफी समय से टीम से बाहर थे। बांग्लादेश को श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट चार दिन में 328 रन से गंवाना पड़ा था।
विज्ञापन

शाकिब भारत में नवंबर में हुए वनडे क्रिकेट विश्व कप के दौरान ही चोटिल हुए थे और तब से राष्ट्रीय टीम से बाहर हैं। कप्तान ने तब श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप मैच में 82 रन बनाए और दो विकेट भी लिए थे। हालांकि, इसके बाद उनकी अंगुली टूट गई थी और फिर बाद में आंख में समस्या का पता चला था। वह पिछले दो महीनों से बांग्लादेश और ढाका प्रीमियर लीग में फिट होकर पूरी सफलता के साथ खेल रहे हैं। शाकिब ने पिछली बार कोई टेस्ट मैच अप्रैल 2023 में आयरलैंड के खिलाफ मीरपुर में खेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाकिब को टीम में शामिल करने के लिए बांग्लादेश टीम मैनेजमेंट ने बल्लेबाज तौहीद ह्रदोय को स्क्वॉड से बाहर कर दिया। तेज गेंदबाज मुशफिक हसन भी टीम से बाहर हो गए हैं। वह बाएं टखने की चोट से जूझ रहे हैं। साथी तेज गेंदबाज हसन महमूद को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है। हसन महमूद ने अब तक सीमित ओवरों के क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए 39 मैच खेले हैं। महमूद ने 16 प्रथम श्रेणी मैचों में 49 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन

आखिरी टेस्ट के लिए बांग्लादेश की टीम: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), जाकिर हसन, महमूदुल हसन, शादमान इस्लाम, लिटन दास, मोमिनुल हक, शाकिब अल हसन, शहादत हुसैन, मेहदी हसन, नईम हसन, तैजुल इस्लाम, शोरिफुल इस्लाम, सईद खालिद अहमद, नाहिद राणा, हसन महमूद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed