फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BAN vs PAK 2nd T20: Pakistan created shameful record in T20 vs Bangladesh, Bangladesh lead in 3 match series

BAN vs PAK: बांग्लादेश के खिलाफ टी20 में पाकिस्तान ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, मेजबान टीम की सीरीज में अजेय बढ़त

Wed, 23 Jul 2025 01:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 23 Jul 2025 01:58 PM IST
सार

दूसरे टी20 में पाकिस्तान की टीम 134 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.2 ओवर में 125 रन पर सिमट गई। इसी के साथ पाकिस्तान ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

विज्ञापन
BAN vs PAK 2nd T20: Pakistan created shameful record in T20 vs Bangladesh, Bangladesh lead in 3 match series
पाकिस्तान टीम - फोटो : ANI

विस्तार

मेजबान बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को पाकिस्तान को ढाका के शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 में आठ रन से हरा दिया। इस जीत के साथ बांग्लादेश की टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। पहला टी20 मेजबानों ने सात विकेट से अपने नाम किया था। अब तीसरा टी20 24 जुलाई को ढाका में ही खेला जाएगा। दूसरे टी20 में पाकिस्तान की टीम 134 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.2 ओवर में 125 रन पर सिमट गई। इसी के साथ पाकिस्तान ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। टीम ने 15 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे, जो कि पांच विकेट गंवाने के बाद टी20 में उनका सबसे न्यूनतम स्कोर है।
विज्ञापन

पावरप्ले यानी शुरुआती छह ओवर खत्म होने के बाद पाकिस्तान ने पांच विकेट गंवाकर 16 रन बनाए थे। टीम ने पांचवें ओवर तक ही 15 रन पर फखर जमां (8 रन), सैम अयूब (1 रन), मोहम्मद हारिस (0), हसन नवाज (0) और मोहम्मद नवाज (0) के विकेट गंवा दिए थे। पांच विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान का इससे पहले न्यूनतम स्कोर 16 रन का था, जो उन्होंने 2024 में ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए थे। अब पाकिस्तान की टीम एक स्तर और नीचे गिर गई। कप्तान सलमान अली आगा ने 23 गेंद में नौ रन, खुशदिल शाह ने 13 रन की पारी खेली। हालांकि, पुछल्ले बल्लेबाजों के रन की वजह से पाकिस्तान की टीम 125 के स्कोर तक पहुंच पाई।

पाकिस्तान का T20I में 5 विकेट पर सबसे कम स्कोर
स्कोर खिलाफ स्थान साल
15/5 बांग्लादेश मीरपुर 2025
16/5 ऑस्ट्रेलिया ब्रिस्बेन 2024
19/5 ऑस्ट्रेलिया दुबई 2012
विज्ञापन
विज्ञापन

BAN vs PAK 2nd T20: Pakistan created shameful record in T20 vs Bangladesh, Bangladesh lead in 3 match series
बांग्लादेश की टीम - फोटो : instagram
फहीम ने 32 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 51 रन की पारी खेली। वहीं, अब्बास अफरीदी ने 19 रन और अहमद दानियाल ने 17 रन की पारी खेली। सलमान मिर्जा नाबाद रहे। बांग्लादेश की ओर से शोरिफुल इस्लाम ने तीन विकेट लिए, जबकि मेहदी हसन और तंजीम हसन साकिब को दो-दो विकेट मिले। मुस्तफिजुर रहमान और रिशाद हुसैन को एक-एक विकेट मिला। इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। बांग्लादेश ने 20 ओवर में 133 रन पर सारे विकेट गंवा दिए।
विज्ञापन

बांग्लादेश के लिए मोहम्मद नईम ने तीन रन, परवेज हुसैन इमोन ने 13 रन और कप्तान लिटन दास ने आठ रन की पारी खेली। तौहिद हृदोय खाता नहीं खोल सके। इसके बाद जाकिर अली ने मेहदी हसन के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी निभाई। मेहदी 25 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, जाकिर अली ने 48 गेंद में एक चौका और पांच छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। शमीम हुसैन एक रन, तंजीम हसन साकिब सात रन, शोरिफुल इस्लाम एक रन और रिशाद हुसैन आठ रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान की ओर से सलमान मिर्जा, अहमद दानियाल और अब्बास अफरीदी को दो-दो विकेट मिले। फहीम अशरफ और मोहम्मद नवाज को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed