फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ban vs ned score t20 world cup 2022 super 12 bangladesh beats netherlands at bellerive oval

BAN vs NED T20: बांग्लादेश ने जीत से की टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत, रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को हराया

Mon, 24 Oct 2022 01:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट Published by: रोहित राज Updated Mon, 24 Oct 2022 01:37 PM IST
सार

बांग्लादेश के लिए यह टूर्नामेंट में पहला मैच था। उसने जीत के साथ शुरुआत की। वहीं, नीदरलैंड की टीम पहले राउंड में खेलने के बाद सुपर-12 में पहुंची है। उसने यूएई और नामीबिया को हराया था। नीदरलैंड को श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में हार मिली थी। अब बांग्लादेश के खिलाफ भी टीम हार गई। इस तरह यह उसकी लगातार दूसरी हार है।

विज्ञापन
ban vs ned score t20 world cup 2022 super 12 bangladesh beats netherlands at bellerive oval
बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड - फोटो : ICC

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप का 17वां मैच में नीदरलैंड और बांग्लादेश के बीच खेला गया। होबार्ट में सोमवार (24 अक्तूबर) को बांग्लादेश ने रोमांचक मुकाबले नौ रन से जीत हासिल की। नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 144 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 135 रन पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश के लिए इस मैच के हीरो तस्कीन अहमद रहे। उन्होंने चार ओवर में 25 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन


बांग्लादेश के लिए यह टूर्नामेंट में पहला मैच था। उसने जीत के साथ शुरुआत की। वहीं, नीदरलैंड की टीम पहले राउंड में खेलने के बाद सुपर-12 में पहुंची है। उसने यूएई और नामीबिया को हराया था। नीदरलैंड को श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में हार मिली थी। अब बांग्लादेश के खिलाफ भी टीम हार गई। इस तरह यह उसकी लगातार दूसरी हार है।
विज्ञापन


शाकिब और लिटन का बल्ला नहीं चला
बांग्लादेश के लिए मैच में आफिफ हुसैन ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। नजमुल हुसैन ने 25 रन की पारी खेली। मोसादेक हुसैन ने 20, सौम्य सरकार ने 14 और नूरुल हसन ने 13 रन बनाए। शाकिब अल हसन और लिटन दास जैसे अनुभवी बल्लेबाजों का बल्ला मुकाबले में नहीं चला। लिटन नौ और शाकिब सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए। यासिर अली ने तीन रन बनाए। नीदरलैंड के लिए वान मीकेरेन और बास डी लीड ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IND vs PAK: अगर आप कल भारत-पाकिस्तान मैच के फाइनल ओवर का रोमांच देखने से चूक गए हों, तो यहां देखें Video

नीदरलैंड के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके
नीदरलैंड के लिए मैच में सबसे ज्यादा रन कॉलिन एकरमैन ने बनाए। उन्होंने 48 गेंद पर 62 रन की पारी खेली। इस दौरान छह चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा मीकेरेन न े 24 और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 16 रन बनाए। बाकी के आठ बल्लेबाज फेल रहे और दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। एकरमैन को दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिला और नीदरलैंड नौ रन के अंतर से मैच हार गई। बांग्लादेश के लिए तस्कीन ने चार विकेट झटके। हसन महमूद को दो सफलता मिली। शाकिब अल हसन और सौम्य सरकार एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।


ये भी पढ़ें: IND vs PAK: विराट की अविश्वसनीय पारी के वो बड़े शॉट्स, जिसने पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली, देखें Video

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
बांग्लादेश : नजमुल हुसैन शान्तो, सौम्य सरकार, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, यासिर अली, नूरुल हसन (विकेटकीपर), मोसादेक हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद।

नीदरलैंड: मैक्स ओडॉड, विक्रमजीत सिंह, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, टॉम कूपर, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), टिम प्रिंगल, लोगान वैन बीक, शारिज अहमद, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed