फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ban direct and indirect ads related to tobacco/alcohol: Healthy Ministry to IPL Chairman Arun Dhumal

IPL 2025: लीग में शराब-तंबाकू के विज्ञापन पर लगे प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेयरमैन अरुण धूमल को लिखा खत

Mon, 10 Mar 2025 01:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 10 Mar 2025 01:54 PM IST
सार

पत्र में कहा गया है, 'उन खिलाड़ियों (कमेंटेटरों सहित) को हतोत्साहित करें जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शराब या तंबाकू से जुड़े उत्पादों का समर्थन करते हैं।'

विज्ञापन
Ban direct and indirect ads related to tobacco/alcohol: Healthy Ministry to IPL Chairman Arun Dhumal
आईपीएल 2025 - फोटो : ANI

विस्तार

स्वास्थ्य मंत्रालय ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को 22 मार्च से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के दौरान ‘सरोगेट’ विज्ञापनों सहित सभी प्रकार के तंबाकू और शराब के प्रचार पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक अतुल गोयल ने आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल को लिखे पत्र में कहा कि क्रिकेट खिलाड़ी भारत के युवाओं के लिए आदर्श हैं। उन्हें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी प्रकार के तंबाकू या शराब के विज्ञापन से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

विज्ञापन

गोयल ने लिखा, 'आईपीएल को सरोगेट विज्ञापनों सहित तंबाकू और शराब से जुड़े सभी प्रकार के विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने वाले नियमों को सख्ती से लागू करना चाहिए। स्टेडियम के अंदर और राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रसारण के दौरान भी इस तरह के विज्ञापन नहीं दिखाए जाने चाहिए। प्रतियोगिता के दौरान और खेल सुविधा में तंबाकू और शराब के उत्पादों की बिक्री नहीं होनी चाहिए।'

विज्ञापन

पत्र में कहा गया है, 'उन खिलाड़ियों (कमेंटेटरों सहित) को हतोत्साहित करें जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शराब या तंबाकू से जुड़े उत्पादों का समर्थन करते हैं।' आईपीएल के दौरान अधिकतर भारतीय क्रिकेट प्रेमी टेलीविजन पर इसका आनंद उठाते हैं और इसलिए यह टूर्नामेंट विज्ञापनदाताओं का पसंदीदा बन जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


गोयल ने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना क्रिकेटरों का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा, 'स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए क्रिकेट खिलाड़ी युवाओं के लिए रोल मॉडल हैं जबकि आईपीएल देश का सबसे बड़ा खेल मंच है। सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और सरकार की स्वास्थ्य पहल का समर्थन करना सामाजिक और नैतिक दायित्व है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed