Ball tampering: स्मिथ के आंसू बहाने के बाद बैनक्रॉफ्ट भी हुए भावुक, बोले- जिंदगी भर रहेगा पछतावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉल टेंपरिंग विवाद में दोषी पाए गए स्टीव स्मिथ के आंसू बहाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपनर कैमरन बैनक्रॉफ्ट भी सिडनी पहुंचकर मीडिया से मुखातिब हुए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि वह इस मसले को लेकर काफी डर गए थे और इसलिए उन्होंने झूठ बोला। बैनक्रॉफ्ट ने इसके लिए सबसे माफी मांगी है।
गौरतलब है कि बॉल टेम्परिंग विवाद के कारण स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक-एक साल और बैनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का बैन लगा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से बातचीत में बेनक्रॉफ्ट ने कहा, 'मैंने झूठ बोला। मैंने सैंडपेपर के बारे में झूठ बोला। उस स्थिति में मैं काफी घबरा गया था। मैं इस पर शर्मिदा हूं।'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं उन सभी से माफी मांगना चाहता हूं, जिन सब को निराश किया। मुझे क्रिकेट से बेहद लगाव है और मैं अपने देश के लिए खेल रहा था, लेकिन इस हरकत ने सब पर पानी फेर दिया। मैं एक बार फिर सभी से माफी मांगना चाहता हूं। खासकर बच्चों से जिन्हें मैंने निराश किया है। इसके लिए मैं शर्मींदा हूं।'
इससे पहले स्मिथ भी सिडनी पहुंचने के बाद मीडिया के सामने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए स्मिथ ने कहा था, 'मैं इस पूरे विवाद के लिए शर्मिंदा हूं और इस पूरे प्रकरण की जिम्मेदारी लेता हूं।' इतना कहते ही स्टीव स्मिथ अपने भावनाओं पर काबू न रख सके और मीडिया के सामने ही फूट-फूट कर रोने लगे।
बैनक्रॉप्ट ने आगे कहा, 'मैं आगे और क्या बोल सकता हूं, इस स्थिति में शब्द अधिक मायने नहीं रखते हैं और भविष्य में मैं अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करूंगा। मुझे जिंदगी भर इस चीज का मलाल और इसका पछतावा रहेगा। अभी मैं केवल माफी मांग सकता हूं और इस बात का मुझे बहुत खेद है कि मैं क्रिकेट को शर्मसार किया।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा लगाए बैन पर अपील के बारे में उन्होंने कहा, 'फिलहाल मुझे प्रतिबंध से संबंधित कागजात मिले हैं और मैं इस प्रक्रिया की इज्जत करता हूं। मैं अपने प्रबंधक के साथ काम करूंगा और इसके बाद अगला कदम बढ़ाऊंगा।'
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बेनक्रॉफ्ट को गेंद से छेड़छाड़ करते हुए कैमरे में कैद कर लिया गया था। इसके बाद मीडिया से बात चीत में स्टीव स्मिथ ने इस बात को स्वीकार भी किया था। जिसके बाद तीनों खिलाड़ियों पर बैन लगाया गया। स्मिथ से कप्तानी छीन ली गई। इतना ही स्मिथ पर मैच फीस का 100 और बैनक्रॉफ्ट पर 75 फीसदी का जुर्माना भी लगाया गया। इतना ही नहीं स्मिथ और वॉर्नर को आईपीएल से भी बाहर कर दिया गया।