{"_id":"23908516-56a3-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ball-boy-will-be-relative-to-the-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों के रिश्तेदार होंगे बॉल ब्वाय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अधिकारियों के रिश्तेदार होंगे बॉल ब्वाय
नई दिल्ली/ब्यूरो/हेमंत रस्तोगी
Updated Sat, 05 Jan 2013 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजशाह कोटला में अंतरराष्ट्रीय मैच हो और डीडीसीए के अधिकारियों पर अंगुली न उठे ऐसा कम ही हुआ है। इस बार कई डीडीसीए अधिकारी भारत और पाकिस्तान मैच के दौरान अपने चहेते बच्चों के लिए तालियां बजाते नजर आएंगे। ये बच्चे मैदान पर होंगे लेकिन बाउंड्री लाइन के बाहर।
विज्ञापन
किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच में बाउंड्री लाइन के बाहर खड़े होकर गेंद उठाने की जिम्मेदारी अंडर-14 या 16 टीम के उभरते खिलाड़ियों की होती है। लेकिन इस बार यह जिम्मा डीडीसीए अधिकारियों को बच्चों को सौंपा जा रहा है। तकरीबन 40 बच्चों में से दो-दो बच्चे उपाध्यक्षों, सात स्पोर्ट्स कमेटी, 15 डायरेक्टरों को बतौर कोटा दिए गए हैं।
विज्ञापन
सिर्फ यही नहीं डीडीसीए ने एक और विवादास्पद कदम उठाते हुए 2011 वर्ल्ड कप में भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबले के दौरान तैनात किए गए संदेहास्पद व्यक्ति को एक बार फिर भारतीय टीम के साथ जोड़ दिया है। उस दौरान इस व्यक्ति की ड्रेसिंग रूम में मौजूदगी पर खासा बवाल मचा था। लेकिन इस बार फिर वही कदम उठाते हुए इस व्यक्ति को भारतीय टीम के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन