फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bagladesh is against south africa in first test at aboard   

एल्गर दोहरे शतक से चूके, दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 496 रन बनाए

Fri, 29 Sep 2017 07:41 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Fri, 29 Sep 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
bagladesh is against south africa in first test at aboard   
डीन एल्गर
दक्षिण अफ्रीका के ओपनर डीन एल्गर बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में 1 रन से दोहरे शतक से चूक गए। समाचार लिखे जाने तक खेल के दूसरे दिन बांग्लादेश ने पहली पारी में 2 विकेट खोकर 51 रन बना लिए थे। मोइमुल हक 13 रन तथा मुशफिकुर रहमान 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। इमरूल कयास 7 रन बनाकर रबाडा की गेंद पर मरकराम के हाथों कैच आउट हुए। लिटन दास को 25 रन पर मोर्कल की गेंद पर अमला ने लपका।  
विज्ञापन


इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 3 विकेट पर 496 रन बनाए। डीन एल्गर ने 199 रन बनाए। हाशिम अमला ने 137 रनों की शानदार पारी खेली। अमला का यह 27 वां टेस्ट शतक है।  पहले दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए थे। डीन एल्गर 128 रन और हाशिम अमला 68 रन पर नाबाद थे। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे दिन बेहतरीन पारी खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका की पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच 215 रनों की साझेदारी हुई। अमला को सैफुल ने आउट किया। इसके थोड़े देर बाद ही एल्गर मुस्ताफिजुर का शिकार बने। पहले दिन बांग्लादेश को 1 विकेट ही हासिल हुआ था। एडिन मार्कराम 97 रनों पर रन आउट हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed