फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Babar Azam Video Pakistan captain on the path of Virat Kohli Sweat It Out At Gym Ahead Of Netherlands Series

Babar Azam Video: विराट कोहली की राह पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम, फिट रहने के लिए कर रहे यह काम

Sun, 14 Aug 2022 06:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 14 Aug 2022 06:41 PM IST
सार

बाबर की तुलना भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली से होती है। बाबर इस तुलना से खुद को दूर रखते हैं और उन्होंने कई बार कहा है कि वह कोहली से सीखते हैं।

विज्ञापन
Babar Azam Video Pakistan captain on the path of Virat Kohli Sweat It Out At Gym Ahead Of Netherlands Series
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान और नीदरलैंड की टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी। सीरीज का पहला मुकाबला 16 अगस्त को खेला जाएगा। इसका बाद दूसरा और तीसरा मैच क्रमश: 18 और 21 अगस्त को आयोजित होगा। तीनों मैच रॉटरडैम के हेजेलारवेग स्टेडियम में खेले जाएंगे। सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम नीदरलैंड पहुंच चुकी है। वहां पूरी टीम को जिम में पसीना बहाते हुए देखा गया।
विज्ञापन


पाकिस्तान खिलाड़ियों की ऐसी तस्वीरें कम ही सामने आती हैं। कप्तान बाबर आजम फिटनेस पर ध्यान देते हुए दिखाई दिए। बाबर की तुलना भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली से होती है। बाबर इस तुलना से खुद को दूर रखते हैं और उन्होंने कई बार कहा है कि वह कोहली से सीखते हैं। विराट बेहतरीन बल्लेबाजी के अलावा अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। बाबर भी उनकी राह पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में बाबर आजम, शाहीन अफरीदी, इमाम उल-हक जैसे खिलाड़ी वर्कआउट करते नजर आए। यह सीरीज आईसीसी वनडे सुपर लीग का हिस्सा है। 2023 में वर्ल्ड कप में मेजबान भारत को छोड़कर सात टीमों को सीधे एंट्री मिलेगी।

बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम में स्टार तेज गेंदबाज हसन अली को नहीं चुना गया है। उन्होंने नीदरलैंड दौरे के साथ-साथ एशिया कप से भी बाहर रखा गया है। दूसरी ओर, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में चोटिल होने वाले शाहीन अफरीदी को पूरी तरह फिट नहीं होने के बावजूद चुना गया है।

पाकिस्तान की टीम नीदरलैंड में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। उस दौरे के लिए चुने गए पांच खिलाड़ियों को एशिया कप में खेलने का मौका नहीं मिला। ये खिलाड़ी अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, मोहम्मद हारिस, सलमान अली और जाहिद महमूद हैं। आसिफ अली, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद और उम्मान कादिर को एशिया कप के लिए चुना गया है। शादाब खान टीम के उपकप्तान होंगे।


नीदरलैंड दौरे के लिए पाकिस्तान की टीम:
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, मोहम्मद हारिस, सलमान अली, जाहिद महमूद, फखर जमान, हारिस रऊफ, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह आफरीदी, शाहनवाज दहानी।

एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम:
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, उस्मान कादिर, फखर जमान, हारिस रऊफ, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह आफरीदी, शाहनवाज दहानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed