फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Babar Azam ran to hit wicketkeeper Rizwan with bat, know the whole matter, Watch Video

Babar-Rizwan Video: अपील से नाराज बाबर आजम विकेटकीपर रिजवान को बैट से मारने दौड़े, जानें पूरा मामला

Sun, 26 Nov 2023 01:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 26 Nov 2023 01:44 PM IST
सार

फॉलो-अप में बाबर को अपने बल्ले के साथ विकेटकीपर रिजवान को मारने के लिए दौड़ते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही रिजवान खुद को बचाने के लिए स्टंप के पीछे भागते हैं, बाबर भी उनका पीछा करते हैं।

विज्ञापन
Babar Azam ran to hit wicketkeeper Rizwan with bat, know the whole matter, Watch Video
बाबर रिजवान के पीछे बैट लेकर दौड़े - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बाबर को एक गेंद मिलने के बाद अपनी क्रीज छोड़ते हुए देखा जा सकता है। विकेटकीपर रिजवान गेंद कलेक्ट करने के बाद गेंद स्टंप पर फेंकते हैं और लेग अंपायर से रन आउट की अपील करते हैं।
विज्ञापन

फॉलो-अप में बाबर को अपने बल्ले के साथ विकेटकीपर रिजवान को मारने के लिए दौड़ते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही रिजवान खुद को बचाने के लिए स्टंप के पीछे भागते हैं, बाबर भी उनका पीछा करते हैं। इस मजेदार वीडियो को देखकर फैंस काफी खुश हैं। यह वीडियो पाकिस्तान के किसी इंटर स्क्वॉड मैच के दौरान का है। एक तरह से यह वॉर्म अप या यूं कहें प्रैक्टिस मैच था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबर ने 15 नवंबर को क्रिकेट विश्व कप 2023 में अपनी टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में पद छोड़ दिया था। पाकिस्तान ने विश्व कप में नौ में से पांच मैच गंवाए और सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रहा। बाबर ने भी टूर्नामेंट में नौ मैचों में 320 रन बनाए थे। बाबर अपनी कप्तानी को लेकर विशेषज्ञों और प्रशंसकों के निशाने पर आ गए थे। शान मसूद को टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया, जबकि शाहीन अफरीदी ने टी20 कप्तान के रूप में पदभार संभाला।
विज्ञापन

बाबर के पाकिस्तान की कप्तानी छोड़ने के फैसले पर उनके साथियों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी और उनमें से कुछ ने सोशल मीडिया पर कप्तान के रूप में 29 साल के इस खिलाड़ी के योगदान की तारीफ की, जबकि कुछ अन्य चुप रहे। बाबर और सरफराज अहमद हाल ही में लाहौर में टीम के साथी इमाम-उल-हक की शादी से पहले कव्वाली नाइट में शामिल हुए थे।

सरफराज ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और वह संगीत का लुत्फ उठा रहे थे, जबकि बाबर और उस्मान कादिर उनके बगल में बैठे थे। सरफराज जब 'मेरा पिया घर आया' की धुन पर थिरक रहे थे तो बाबर के चेहरे पर मुस्कान थी। इमाम का निकाह शनिवार, 25 नवंबर को हुआ और रिसेप्शन एक दिन बाद (रविवार, 26 नवंबर) आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed