फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Babar Azam Pays Heartfelt Tribute To Lata Mangeshkar, Cricketers and Sports Personalities pays tribute to Lata Mangeshkar

Lata Mangeshkar: पाकिस्तान के कप्तान ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि, स्वर कोकिला के लिए कही ये बात

Sun, 06 Feb 2022 07:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 06 Feb 2022 07:36 PM IST
सार

सिर्फ बाबर ही नहीं दुनिया भर के क्रिकेटर्स लता जी के निधन पर शोक जता रहे हैं। विराट कोहली से लेकर वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर समेत तमाम क्रिकेटर्स ट्वीट करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

विज्ञापन
Babar Azam Pays Heartfelt Tribute To Lata Mangeshkar, Cricketers and Sports Personalities pays tribute to Lata Mangeshkar
लता मंगेशकर और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने दिवंगत स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी है। लता जी का रविवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। इसके बाद बाबर ने ट्विटर पर पोस्ट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लता मंगेशकर को अद्वितीय बताया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


बाबर ने लिखा- एक स्वर्ण युग का अंत। उनकी जादुई आवाज और विरासत दुनिया भर में लाखों लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी। एक अद्वितीय आइकन! सिर्फ बाबर ही नहीं दुनिया भर के क्रिकेटर्स लता जी के निधन पर शोक जता रहे हैं। विराट कोहली से लेकर वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर समेत तमाम क्रिकेटर्स ट्वीट करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन










देश में स्वर कोकिला नाम से मशहूर लता मंगेशकर बीते 29 दिनों से स्वास्थ्य खराब होने की वजह से मुंबई स्थित कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। हाल ही में वह कोरोना संक्रमित भी पाई गईं थीं। हालांकि, निधन से पहले उन्होंने इस जानलेवा बीमारी से छुटकारा पा लिया था। इसके बावजूद उनके स्वास्थ्य में कुछ खास सुधार नहीं हुआ था। रविवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed