पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को शुक्रवार को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पुरस्कारों में वर्ष का सबसे उपयोगी क्रिकेटर चुना गया। इस 26 वर्षीय बल्लेबाज को इसके अलावा सीमित ओवरों का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर भी चुना गया है। बाबर ने वन-डे में 110.5 और टी-20 में 55.2 की औसत से रन बनाए। वहीं, इस साल उन्होंने चार टेस्ट मैच खेले, जिसमें 67.6 की औसत से 338 रन बनाए।
PCB Awards: पाकिस्तान ने बाबर आजम को चुना साल का सबसे उपयोगी क्रिकेटर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 02 Jan 2021 10:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन