{"_id":"6458f7290b590ce2660d9ca3","slug":"babar-azam-is-no-less-than-don-bradman-former-pakistan-captain-ramiz-raja-strange-comment-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Babar Azam: 'डॉन ब्रैडमैन से कम नहीं हैं बाबर आजम', पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने किया अजीबोगरीब दावा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Babar Azam: 'डॉन ब्रैडमैन से कम नहीं हैं बाबर आजम', पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने किया अजीबोगरीब दावा
Mon, 08 May 2023 07:06 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 08 May 2023 07:06 PM IST
सार
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे के बाद पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर वनडे में पहले स्थान पर पहुंची थी। हालांकि, पांचवें वनडे में हार के बाद टीम फिर से नीचे आ गई। पाकिस्तान अभी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे के दौरान उन्होंने सबसे तेज पांच हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया था। बाबर ने दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला को पीछे छोड़ा था। बाबर की बल्लेबाजी को देखकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा ने चौंकाने वाला बयान दिया है। रमीज ने उनकी तुलना ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी डॉन ब्रैडमैन से की है।
रमीज राजा ने बाबर आजम को वर्तमान में विश्व क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बताया। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''बाबर आजम डॉन ब्रैडमैन से कम नहीं हैं। सीमित ओवर क्रिकेट में वह आंकड़ों में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन गए हैं। मैंने इस मुश्किल प्रारूप में किसी खिलाड़ी में इतनी निरंतरता कभी नहीं देखी। इसका आधार उनकी तकनीक और स्वभाव है। उनके पास कोई तकनीकी समस्या नहीं है, चाहे वह घास की पिच हो या कराची जैसी पिच, जहां आमतौर पर गेंदबाज संघर्ष करते हैं।''
पहले स्थान पर पहुंचने के बाद नीचे खिसकी पाकिस्तानी टीम
चौथे वनडे के बाद पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर वनडे में पहले स्थान पर पहुंची थी। हालांकि, पांचवें वनडे में हार के बाद टीम फिर से नीचे आ गई। पाकिस्तान अभी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है। रमीज राजा ने टीम को वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचाने का श्रेय बाबर आजम को दिया।
विज्ञापन
बाबर की वजह से पाकिस्तान नंबर-1 बना: रमीज राजा
रमीज राजा ने कहा, "वह सबसे तेज 5,000 एकदिवसीय रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने कुछ महान खिलाड़ियों को पछाड़कर ऐसा किया है। सर विवियन रिचर्ड्स अपने समय से बहुत आगे थे, लेकिन जिस तरह से बाबर अविश्वसनीय रूप से रिकॉर्ड स्थापित कर रहे हैं। उनकी वजह से पाकिस्तान नंबर-1 वनडे टीम बन सका।" बाबर आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। उन्होंने 97वीं पारी में 5,000 रन पूरे किए।