{"_id":"62d3c74d866b987ec30a87bb","slug":"babar-azam-broke-virat-kohli-record-became-the-fastest-asian-batsman-to-score-10-000-runs-pakistan-vs-srilanka-galle-test","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Babar Azam Record: बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज बने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Babar Azam Record: बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज बने
Sun, 17 Jul 2022 06:37 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 17 Jul 2022 06:37 PM IST
सार
बाबर आजम ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 228 पारियों में 10 हजार रन पूरे कर लिए। वहीं, कोहली ने 232 पारियों में ऐसा किया था। सुनील गावस्कर ने 243 पारियों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए थे।
विज्ञापन
बाबर आजम और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में पाकिस्तान की स्थिति खराब है। श्रीलंका ने पहली पारी में 222 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 218 रन बनाए। पाक की ओर से कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 119 रन की पारी खेली। इस मैच में 21 रन बनाते ही बाबर ने एक खास मुकाम हासिल किया। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ा।
सबसे तेज 10000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज
विज्ञापन
सबसे तेज 10000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज
| बैटर | पारियां |
| बाबर आजम | 228 |
| विराट कोहली | 232 |
| सुनील गावस्कर | 243 |
| जावेद मियांदाद | 248 |
| सौरव गांगुली | 253 |
बाबर ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 228 पारियों में 10 हजार रन पूरे कर लिए। वहीं, कोहली ने 232 पारियों में ऐसा किया था। सुनील गावस्कर ने 243 पारियों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए थे। बाबर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाले 11वें पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं। हालांकि, वह ऐसा करने वाले सबसे तेज पाकिस्तानी बल्लेबाज भी हैं।
सबसे तेज 10000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज
सबसे तेज 10000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज
| बैटर | पारियां |
| बाबर आजम | 228 |
| जावेद मियांदाद | 248 |
| सईद अनवर | 255 |
| मोहम्मद यूसुफ | 261 |
| इंजमाम उल हक | 281 |
| यूनिस खान | 284 |
| मिस्बाह उल हक | 286 |
| सलीम मलिक | 309 |
| मोहम्मद हफीज | 328 |
| शोएब मलिक | 358 |
| शाहिद अफरीदी | 441 |
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबर से पहले जावेद मियांदाद ने 248 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। सईद अनवर 255 पारियों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स के नाम है। उन्होंने 206 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर हाशिम अमला (217 पारियां), वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा (220 पारियां) और जो रूट (222 पारियां) का नंबर रिचर्ड्स के बाद आता है।
बाबर सबसे तेज 10 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाजों की ओवरऑल लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बाबर को इस उपलब्धि पर बधाई भी दी। पीसीबी ने ट्विटर पर लिखा- 10 हजार अंतरराष्ट्रीय रन। कप्तान बाबर को यह उपलब्धि हासिल करने वाले 11वें पाकिस्तानी बल्लेबाज बनने पर बधाई।