फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Azhar Ali, Asad Shafiq tons Pakistan storng in third test against new zealand 

PAKvNZ: अजहर-शाफिक के शतक से पाकिस्तान मजबूत, कीवियों पर कसा शिकंजा

Wed, 05 Dec 2018 08:31 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Dec 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
Azhar Ali, Asad Shafiq tons Pakistan storng in third test against new zealand 
Azhar Ali-Asad Shafiq

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड पर शिकंजा कस दिया है। दिन का खएल खत्म हो जाने तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 26 रन बना लिए हैं। फिलहाल, केन विलियमसन 14* और विलियम समरविले 1* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 274 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 348 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर पाकिस्तान को 74 रन की बढ़त मिली। पाकिस्तान की तरफ से अजहर अली (134) और असद शाफिक (104) ने पहली पारी में शतकीय पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए  201 रनों की साझेदारी हुई।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 26 रन बनाए हैं और वह अब भी पाकिस्तान से 48 रन पीछे है। पाकिस्तान की तरफ से दूसरी पारी में शहीन अफरीदी और यासिर शाह ने 1-1 विकेट हासिल किए। बता दें कि तीसरे दिन का खेल पाकिस्तान ने 139/3 से आगे खेलना शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed