फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Azan Awais scores a century against Bangladesh becoming the 14th Pakistani batsman to do so on Test debut

PAK vs BAN: अजान अवैस का बांग्लादेश के खिलाफ शतक, डेब्यू टेस्ट में ऐसा करने वाले पाकिस्तान के 14वें बल्लेबाज

Sun, 10 May 2026 02:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 10 May 2026 02:15 PM IST
सार

पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज अजान अवैस ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक लगाया। अवैस इस तरह उन पाकिस्तानी बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने अपने पहले ही मैच में शतक जड़ा है।

विज्ञापन
Azan Awais scores a century against Bangladesh becoming the 14th Pakistani batsman to do so on Test debut
अजान अवैस - फोटो : IANS

विस्तार

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज अजान अवैस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहे अवैस ने शतक लगा दिया। डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले अजान अवैस पाकिस्तान के 14वें बल्लेबाज बने हैं। 
विज्ञापन

अवैस ने निभाई दो बड़ी साझेदारी 
अवैस ने तीसरे दिन की शुरुआत दूसरे दिन के स्कोर 85 रन से की। बाएं हाथ के 21 साल के इस बल्लेबाज ने पारी के 51वें ओवर में नाहिद राणा की गेंद पर एक रन लेकर अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया। हालांकि, अवैस की पारी जल्द समाप्त हो गई। वह 165 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 103 रन बनाकर आउट हुए। पारी की शुरुआत करने आए अवैस ने पहले विकेट के लिए इमाम-उल-हक के साथ 106 और दूसरे विकेट के लिए अब्दुल्लाह फजल के साथ 104 रन की साझेदारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज
पाकिस्तान के लिए डेब्यू टेस्ट में खालिद इबादुल्ला (1964 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 166 रन), जावेद मियांदाद (1976 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 163 रन), सलीम मलिक (1982 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 100 रन), मोहम्मद वसीम (1996 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 109 रन), अली नकवी (1997 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 115 रन), अजहर महमूद (1997 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 128), यूनिस खान (2000 में श्रीलंका के खिलाफ 107 रन), तौफीक उमर (2001 में बांग्लादेश के खिलाफ 104 रन), यासिर हमीद (2003 में बांग्लादेश के खिलाफ 170, 105 रन), फवाद आलम (2009 में श्रीलंका के खिलाफ 168 रन), उमर अकमल (2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 129 रन), आबिद अली (2019 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 109 रन), कामरान गुलाम (2024 में इंग्लैंड के खिलाफ 114), अजान अवैस (2026 में बांग्लादेश के खिलाफ 103) ने शतक लगाया है।  

टेस्ट मैच पर नजर डालें तो बांग्लादेश की पहली पारी के 413 रन के जवाब में पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 81.2 ओवरों में छह विकेट पर 349 रन बना लिए हैं। सलमान अली आगा ने अर्धशतक लगाया है और वह 55 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल रुका हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed