फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Axar Patel Interviews Ravindra Jadeja after Delhi Test Reveals secret of batting and Bowling in turning tracks

Axar-Jadeja Interview: अक्षर ने लिया जडेजा का मजेदार इंटरव्यू, बोले- गुजराती दिमाग है छह महीने की कसर निकलोगे

Mon, 20 Feb 2023 11:17 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 20 Feb 2023 11:17 AM IST
सार

अक्षर पटेल के साथ बातचीत में रवींद्र जडेजा ने काफी मस्ती की। इस दौरान अक्षर पटेल ने कहा कि जडेजा छह महीने तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहे थे और अब वह पूरी कसर निकलना चाहते हैं। 
 

विज्ञापन
Axar Patel Interviews Ravindra Jadeja after Delhi Test Reveals secret of batting and Bowling in turning tracks
अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले टीम इंडिया ने अपने नाम किए हैं। दोनों मैच में रवींद्र जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जडेजा ने दोनों मैच में शानदार गेंदबाजी की और पहले मैच में बल्ले के साथ भी कमाल की पारी खेली थी। वहीं, अक्षर पटेल ने दोनों मैच में बल्ले से कमाल किया है। 
विज्ञापन


दिल्ली में टेस्ट मैच जीतने के बाद अक्षर पटेल ने रवींद्र जडेजा का मजेदार इंटरव्यू लिया। बीसीसीआई ने इस इंटरव्यू का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों खिलाड़ी काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन






मैच के बाद बातचीत की शुरुआत करते हुए अक्षर पटेल ने कहा कि जडेजा के शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिल रहा है। ऐसे में उन्हें ही चहल टीवी की शुरुआत करनी पड़ेगी। उन्होंने जडेजा से सवाल किया कि गेंदबाजी करते समय क्या वह इसी उद्देश्य के साथ खेलते हैं कि अक्षर पटेल को गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिलना चाहिए। इस पर जडेजा ने हंसते हुए जवाब दिया कि दिल्ली की पिच में ज्यादा उछाल नहीं था और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्वीप या रिवर्स स्वीप पर ज्यादा निर्भर थे। इसी वजह से उन्होंने विकेट के सामने गेंदबाजी की और पांच बल्लेबाजों को बोल्ड किया। 

पूरा इंटरव्यू सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जडेजा ने बताया कि विकेट के सामने गेंदबाजी करने से काफी फायदा मिलता है। बल्लेबाज जब भी गेंद के साथ संपर्क करने से चूकता है, तभी विकेट मिल जाते हैं। इस बीच अक्षर पटेल ने जडेजा से पूछा कि जब वह छह महीने तक क्रिकेट से दूर थे तो क्या वह यही सोच रहे थे कि वापस आते ही पूरा सूद समेत वसूल लेना है। इसके जवाब में जडेजा ने कहा कि छह महीने तक क्रिकेट से दूर रहना और टी20 विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में न खेलना बड़ा नुकसान है, लेकिन अच्छी वापसी से वह खुश हैं। उन्होंने बताया कि अश्विन-अक्षर और टीम के बाकी खिलाड़ी काफी मेहनत कर रहे हैं और वह चाहेंगे कि भारत में स्पिन तिकड़ी हर मैच में जीत की वजह बने। 

अक्षर की बल्लेबाजी का राज
इस बीच जडेजा ने अक्षर पटेल से उनकी शानदार बल्लेबाजी का राज पूछा तो उन्होंने बताया कि इन पिचों पर स्वीप या रिवर्स स्वीप खेलना खतरनाक है तो वह ऐसा करने की कोशिश नहीं करते हैं। जो गेंद उनके पाले में आती है, उसमें बड़ा शॉट खेलने की कोशिश करते हैं। वहीं, जो गेंद मुश्किल होती है, उसमें रक्षात्मक रवैया अपनाते हैं। अक्षर ने यह भी बताया कि वह हमेशा बल्ले को पैड से आगे रखकर खेलने की कोशिश करते हैं। अक्षर ने यह भी कहा कि जडेजा ने पहली पारी में उनकी काफी मदद की थी और बताया था कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलबीडबल्यू आउट करने की कोशिश कर रहे हैं और इसका ध्यान रखते हुए उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed