फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Axar Patel can Equal 133-year-old Record In Bengaluru Test against sri lanka

IND vs SL: बेंगलुरु टेस्ट में 133 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं अक्षर पटेल, बस करना होगा यह काम

Sat, 12 Mar 2022 01:02 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 12 Mar 2022 01:02 AM IST
सार

अक्षर पटेल टेस्ट में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं। इस रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए उन्हें बेंगलुरु टेस्ट में 14 विकेट अपने नाम करने होंगे। 
 

विज्ञापन
Axar Patel can Equal 133-year-old Record In Bengaluru Test against sri lanka
अक्षर पटेल - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गुलाबी गेंद से खेला जाएगा। गुलाबी गेंद के साथ भारत के स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार है। उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ मैच में गुलाबी गेंद से कमाल की गेंदबाजी की थी और इंग्लैंड की टीम उनकी स्पिन गेंदबाजी के सामने धराशायी हो गई थी। अब बेंगलुरु में होने वाले डे-नाइट टेस्ट में अक्षर के पास एक और बेहतरीन रिकॉर्ड बनाने का मौका है। अक्षर इस मैच में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं। 
विज्ञापन


अगर बेंगलुरू टेस्ट में अक्षर 14 विकेट ले पाते हैं तो अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में उनके 50 विकेट पूरे जाएंगे। इसके साथ ही वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 विकेट लेने के 133 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। 
विज्ञापन


टेस्ट में अक्षर का रिकॉर्ड शानदार
पांच टेस्ट मैच में अक्षर पटेल 36 विकेट निकाल चुके हैं। उन्होंने अपने शुरुआती चार मैचों में 32 विकेट लिए थे, लेकिन इसके बाद तीन पारियों में उन्हें सिर्फ चार विकेट ही मिले हैं। इसी वजह से उनके पास विश्व रिकॉर्ड तोड़ने का मौका नहीं है, लेकिन वो इसकी बराबरी कर सकते हैं। टेस्ट में सबसे तेज 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के चर्ल्स टर्नर के नाम है, जिन्होंने 1880 में सिर्फ छह मैचों में यह कीर्तिमान हासिल किया था। वहीं दक्षिण अफ्रीका के वर्नेन फिलेंडर ने सात मैचों में 50 विकेट लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मैच में अक्षर को मौका मिलना तय
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में अक्षर पटेल पूरी तरह से फिट नहीं थे। इसी वजह से वो भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे और उनकी जगह जयंत यादव को मौका दिया गया था। जयंत इस मैच में गेंद या बल्ले के साथ कुछ खास नहीं कर पाए थे। ऐसे में दूसरे टेस्ट में अक्षर को मौका मिलना तय है। खासकर उनका पुराना रिकॉर्ड देखते हुए रोहित हर हाल में उन्हें मौका देना चाहेंगे, क्योंकि अक्षर गेंद और बल्ले दोनों के साथ जयंत से बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed