{"_id":"6162d7f28ebc3ed9db09565a","slug":"ausw-vs-indw-smriti-mandhana-fifty-goes-in-vain-india-lose-3rd-t20i-against-australia-by-14-runs-and-series-0-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUSW vs INDW: मंधाना की फिफ्टी बेकार, भारत की करारी हार, टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से 2-0 से हारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSW vs INDW: मंधाना की फिफ्टी बेकार, भारत की करारी हार, टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से 2-0 से हारी
Sun, 10 Oct 2021 05:39 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गोल्ड कोस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गोल्ड कोस्ट
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 10 Oct 2021 05:39 PM IST
सार
भारतीय महिला टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा निराशाजनक रहा। भारतीय टीम तीन मैचों की वन-डे सीरीज 1-2 से हार गई थी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट ड्रॉ रहा था। तीन मैचों टी-20 सीरीज में भी 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 बारिश की वजह से धुल गया था।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना
- फोटो : @BCCIWomen
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को तीसरे व आखिरी टी-20 मुकाबले में भारत को 14 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर्स में पांच विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम छह विकेट खोकर 135 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
विज्ञापन
मैक्ग्रा को प्लेयर ऑफ मैच और सीरीज दोनों
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बेथ मूनी ने सर्वाधिक 61 रन की पारी खेलीं। इस दौरान उन्होंने 10 चौके लगाए। वहीं, ताहलिया मैक्ग्रा ने 44 रन की नाबाद पारी खेलीं। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। इसके अलावा उन्हें ही प्लेयर ऑफ द सीरीज (86 रन) चुना गया। भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने अर्धशतकीय पारी खेलीं, बावजूद टीम को जीत नहीं दिला सकीं। मंधाना ने 49 गेंदों में आठ चौके की मदद से 52 रन बनाए। इसके अलावा जेमिमा 23 और कप्तान हरमनप्रीत कौर 13 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया दौरा निराशाजनक
दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 बारिश की वजह से धुल गया था। भारतीय महिला टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा निराशाजनक रहा। भारतीय महिला टीम तीन मैचों की वन-डे सीरीज 1-2 से हार गई थी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट ड्रॉ रहा था।
विज्ञापन