फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUSvWI: Australia postpones T20I series against West Indies

AUSvWI: ऑस्ट्रेलिया ने रद्द की टी-20 सीरीज, वेस्टइंडीज को अक्तूबर में करना था दौरा

Tue, 04 Aug 2020 12:16 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 04 Aug 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
AUSvWI: Australia postpones T20I series against West Indies
वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social Media

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को कहा कि उसने वेस्टइंडीज के खिलाफ अक्तूबर में होने वाली 3 T-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज को स्थगित कर दिया है। टी-20 मैचों का आयोजन टाउन्सविल, केर्न्स और गोल्ड कोस्ट में क्रमश: 4, 6 और 9 अक्तूबर को होना था। यह सीरीज T-20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए आयोजित हो रही थी, लेकिन इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को पिछले महीने वैश्विक स्वास्थ्य संकट के कारण स्थगित कर दिया गया, जिसके बाद दोनों देश के बोर्ड ने टी-20 सीरीज को भी स्थगित करने का फैसला किया।

विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ट्वीट किया, 'वेस्टइंडीज क्रिकेट के साथ मिलकर हम T-20 सीरीज को स्थगित करने पर सहमत हो गए हैं, जिसका आयोजन अक्तूबर में क्वीन्सलैंड में होना था।' बोर्ड ने कहा, 'यह सीरीज आईसीसी T-20 वर्ल्ड कप की तैयारी सीरीज थी और अब इसका आयोजन ऑस्ट्रेलिया में 2021 या 2022 में होने वाले T-20 वर्ल्ड कप से पहले ही किया जाएगा।'
विज्ञापन


दोनों देशों के शीर्ष खिलाड़ी अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हिस्सा सकेंगे, जिसका आयोजन यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की जिम्बाब्वे के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज को भी स्थगित कर दिया गया, जो रविवार से शुरू होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया को अब सितंबर की शुरुआत में इंग्लैंड का सीमित ओवरों का दौरा करना है, लेकिन यह देखना होगा कि सीरीज का आयोजन होता है या नहीं। पिछले हफ्ते साउथ अफ्रीका ने सितंबर में होने वाला वेस्टइंडीज का दौरा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया था क्योंकि उसके खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त होंगे। वेस्टइंडीज सितंबर में 2 टेस्ट या 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की मेजबानी की उम्मीद कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed