{"_id":"5be825a1bdec22693c103f57","slug":"ausvsa-south-africa-beat-australia-by-40-runs-and-clinches-the-odi-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलर-डु प्लेसिस के शतक, ऑस्ट्रेलिया को 40 रन से हराते हुए दक्षिण अफ्रीका ने जीती सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मिलर-डु प्लेसिस के शतक, ऑस्ट्रेलिया को 40 रन से हराते हुए दक्षिण अफ्रीका ने जीती सीरीज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Nov 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
savaus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेविड मिलर और फाफ डु प्लेसिस के शतकों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने यहां रविवार को ऑस्ट्रेलिया को 40 रन से शिकस्त देकर तीन मैचों की एक दिवसीय श्रृंखला अपने नाम की।
मिलर और डु प्लेसिस के बीच 252 रन की भागीदारी से दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे और अंतिम मैच में पांच विकेट पर 320 रन का स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी सरजमीं पर यह दक्षिण अफ्रीका की ओर से चौथे विकेट के लिये रिकार्ड भागीदारी भी है।
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिये शान मार्श ने संयम से खेलते हुए 106 रन की पारी खेली। टीम के लिये मार्कस स्टोइनिस (63) और एलेक्स कारे (42) ने भी योगदान किया लेकिन यह टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिये काफी नहीं था।
विज्ञापन
तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा और डेल स्टेन दोनों ने तीन तीन विकेट चटकाए।
इस जीत से दक्षिण अफ्रीका ने 2009 के बाद ऑस्ट्रेलिया में पहली वनडे सीरीज अपने नाम की। भारतीय टीम के तीनों प्रारूप के दौरे के लिए इस महीने ऑस्ट्रेलिया आएगी जिससे उसके लिए यह प्रदर्शन चिंता की बात है।
मिलर और डु प्लेसिस की जोड़ी 16वें ओवर में तब मैदान में उतरी जब टीम का स्कोर तीन विकेट पर 55 रन हो गया था। मिलर ने 139 रन की पारी खेलकर वनडे में पांचवां शतक जड़ा जबकि डु प्लेसिस का यह 10वां सैकड़ा था, उन्होंने 125 रन बनाए।
इन दोनों खिलाड़ियों ने पारी के दौरान मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाया। डु प्लेसिस ने 11 चौके और एक छक्के की मदद से 105 गेंद में अपना शतक बनाया। वहीं मिलर ने 95 गेंद में आठ चौके और दो छक्के से 100 रन पूरे किए।
डु प्लेसिस जब 29 रन पर थे, उनका कैच छूट गया था जबकि मिलर जब 41 रन पर थे तब पगबाधा का फैसला रिव्यू में बदल दिया गया।
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों में मिशेल स्टार्क की गेंदबाजी अच्छी रही जिन्होंने 57 रन देकर दो विकेट चटकाए।
दक्षिण अफ्रीका ने पर्थ में शुरूआती वनडे छह विकेट से जीता था जबकि ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में सात मैच में हार के क्रम को तोड़ते हुए दूसरा वनडे सात रन से अपने नाम किया था।