फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUSvIND: Virat Kohli becomes 8th batsman to score 22,000 runs in international cricket

टीम इंडिया ने सीरीज गंवा दी, लेकिन विराट कोहली के लिए खुशखबरी है

Sun, 29 Nov 2020 07:11 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 29 Nov 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
AUSvIND: Virat Kohli becomes 8th batsman to score 22,000 runs in international cricket
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर @BCCI

न मैदान बदला और न ही नतीजा। भारत के लिए श्रृंखला में बने रहने के लिए सिडनी वन-डे जीतना जरूरी थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। क्रिकेट इतिहास में दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के टॉप-5 बल्लेबाजों ने 50+ स्कोर किया। मेजबान के 389/4 के जवाब में भारतीय पारी 338/9 पर ही थम गई। मैच में भारत के लिए एकमात्र खुशखबरी उनके कप्तान की ओर से आई।

विज्ञापन

AUSvIND: Virat Kohli becomes 8th batsman to score 22,000 runs in international cricket
विराट कोहली - फोटो : social media

अपने 44वें वन-डे शतक की ओर बढ़ रहे विराट कोहली भले ही 11 रन पहले आउट हो गए, लेकिन उससे पहले अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि कर गए। दरअसल, किंग कोहली के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 22 हजार रन हो चुके हैं। उनके पहले सिर्फ आठ ही खिलाड़ी इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं। विराट ने यह कीर्तिमान ने 418 मैच की 462वां पारी में बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

AUSvIND: Virat Kohli becomes 8th batsman to score 22,000 runs in international cricket
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली

सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक वन-डे शतक वाले रिकॉर्ड से सिर्फ छह सेंचुरी दूर विराट अबतक 43 सैकड़ा जमा चुके हैं। 249 मैच में उनकी 59 की धांसू औसत से बल्लेबाजी करने वाला यह खिलाड़ी 12 हजार एकदिवसीय रन से सिर्फ 23 रन दूर है। जिस अंदाज में उन्होंने दूसरा वन-डे खेला उस तरह वह अगले मुकाबले में ही यह रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे। सचिन तेंदुलकर के नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक नौ वन-डे शतक है। कोहली आठ शतकों के साथ सिर्फ एक कदम ही दूर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed