भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे एकदिवसीय श्रृंखला में स्टीव स्मिथ ने लगातार दूसरे मैच भी शतक जमाया। सिडनी में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भी स्मिथ टी-20 मोड में नजर आए। उन्होंने पहले मैच के बाद दूसरे में भी सिर्फ 62 गेंद में ही शतक जड़ दिया। यही कारण था कि निर्धारित 50 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 389/4 का स्कोर खड़ा किया और भारत को 338/9 पर रोकते हुए 2-0 से सीरीज में अजेय बढ़त ले ली।
2 of 6
स्टीव स्मिथ
- फोटो : twitter@cricketcomau
स्मिथ ने अपनी आतिशी पारी के दम पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इसके साथ ही उन्होंने भारत के खिलाफ अपना जबरदस्त रिकॉर्ड और बेहतर किया। स्मिथ ने वनडे करियर का 11वां शतक लगाया, इसमें भारत के खिलाफ वे पांचवीं बार सैकड़ा लगाने में सफल रहे। स्मिथ को हार्दिक पांड्या ने आउट किया लेकिन उससे पहले उन्होंने 64 गेंदों में 14 चौके और दो छक्के की मदद से 104 रन बनाए।
3 of 6
आरोन फिंच और स्टीव स्मिथ
- फोटो : ट्विटर
इसके अलावा स्मिथ अब भारत के खिलाफ लगातार पांच वन-डे मैच में 50+ स्कोर बनाने वाले केन विलियमसन (2014) के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ पिछले पांच मुकाबलों में 69, 98, 131,105 और 104 रन बनाए हैं।
स्मिथ का ये भारत के खिलाफ लगातार तीसरा शतक भी है, इससे पहले उन्होंने सिडनी में ही पहले वनडे में शतक लगाया था, उससे पहले इसी साल जनवरी में चेन्नई में भी शतक लगाया था। वे अब भारत के खिलाफ लगातार तीन पारियों में शतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।
5 of 6
स्मिथ और वार्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
स्मिथ अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले में पांच शतक लगाने वालों की एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं, अब उनसे आगे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ वनडे में छह शतक लगाए हैं।