{"_id":"5c389938bdec22739f755e0d","slug":"ausvind-mohammed-shami-or-mohammed-siraj-can-replace-hardik-pandya-for-sydney-odi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AUSvIND: हार्दिक पांड्या पहले वनडे से बाहर, ये 2 खिलाड़ी ले सकते हैं उनकी जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvIND: हार्दिक पांड्या पहले वनडे से बाहर, ये 2 खिलाड़ी ले सकते हैं उनकी जगह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 11 Jan 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शनिवार से शुरू होने वाले पहले वन-डे के लिए भारतीय टीम ने कमर कस ली है। मगर मैच से चंद घंटों पहले हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को आपत्तिजनक बयान के लिए टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। केएल राहुल पर असमंजस की स्थिति थी, लेकिन पांड्या का खेलना तय था।
2 of 6
ऐसे में अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वन-डे में किस कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरेगी। टीम इंडिया अक्सर ऑस्ट्रेलिया में 3 तेज गेंदबाजों के साथ उतरती रही है। ऐसे में हार्दिक पांड्या तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर बढ़िया विकल्प थे।
3 of 6
अब आखिर कौन सा खिलाड़ी तीसरे गेंदबाज की कमी पूरी करेगा। मौजूदा हालात को देखें तो मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज के बीच तीसरे तेज गेंदबाज के लिए टक्कर होगी। वैसे सिराज के मुकाबले शमी का पलड़ा भारी है। शमी पहले से ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं। वहां के हालातों से भली-भांति वाकिफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हाल ही में संपन्न टेस्ट सीरीज में भी मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन किया था। शमी के लिए यह मौका इस वजह से और अहम हो जाता है क्योंकि वे लंबे समय से वन-डे टीम से बाहर भी चल रहे हैं। ऐसे में विश्व कप के लिए अपनी दांवेदारी ठोकना का उनके पास यह सुनहरा मौका हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो- ओपनिंग शिखर धवन, रोहित शर्मा, तीसरे नंबर पर विराट कोहली, चौथे नंबर पर अंबाती रायुडू, पांचवें नंबर पर दिनेश कार्तिक, छठवें नंबर पर एमएस धोनी होंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।