AUSvIND: बारिश के चलते मेलबर्न टी-20 रद्द, टीम इंडिया को नहीं मिली बल्लेबाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार बारिश और खराब मौसम के चलते मेलबर्न में खेला गया दूसरा टी-20 मैच रद्द हो गया। भारतीय टीम को बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिल पाया। इस तरह तीन टी-20 मुकाबलों की इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के पास 1-0 की बढ़त बरकरार है।
VIDEO: पांड्या ने लिया मैक्सवेल से बदला, बेहतरीन गेंद पर बोल्ड कर किया हिसाब बराबर
अब सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार को सिडनी में खेला जाएगा। मैच पहली बार उस वक्त रोकना पड़ा, जब टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 19 ओवर में 7 विकेट पर 132 रन बना चुकी थी।
बारिश रूकने के बाद मैच 19 ओवर का कर दिया गया और डकवर्थ लुईस के आधार पर भारत को 19 ओवर में 137 रन का लक्ष्य मिला। जवाब में भारतीय टीम जब भी बल्लेबाजी करने उतरती बारिश हर दम विलेन की तरह बरस जाती।
बाद में मैच 11 ओवर का कर दिया गया और भारत को 90 रन का लक्ष्य मिला। एक बार फिर जब भारतीय बल्लेबाज मैदान पर उतरे तो बारिश दोबारा शुरू हो गई। अबकी बार मैच 5 ओवर और लक्ष्य 46 रन किया गया। मगर बारिश न थमता देख आखिरकार मैच रद्द करने की अधिकारिक सूचना दी गई।
बारिश शुरू होने से पहले तक के खेल में टीम इंडिया का ही पलड़ा भारी था। भारतीय गेंदबाजों ने आज अच्छा प्रदर्शन किया। भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद ने 2-2 विकेट हासिल किए। हालांकि खलील अहमद ने 4 ओवर में 39 रन दिए। बुमराह ने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिया। कुलदीप यादव ने 23 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। क्रुणाल पांड्या ने भी 26 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया।
ऑस्ट्रेलिया के लिए बेन मैक्डरमॉट 32* और एंड्रयू टाई ने नाबाद 12* रन बनाए। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। छह ओवर्स के भीतर ही भारतीय टीम ने फिंच, लिन और डार्सी शॉर्ट जैसे दिग्गजों को डगआउट लौटा दिया। जैसे-तैसे 10 ओवर्स में मेजबान टीम 54 रन बनाने में कामयाब हो पाए।
पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही भुवनेश्नर कुमार ने कप्तान आरोन फिंच को शून्य के स्कोर पर विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए क्रिस लिन 13 के स्कोर पर खलील अहमद का शिकार हुए।
जसप्रीत बुमराह ने मार्कस स्टोइनिस (4) को दिनेश कार्तिक के हाथों झिलवाया और चौथा विकेट गंवाकर ऑस्ट्रेलियाई पारी लड़खड़ा गई। ऑस्ट्रेलिया संभल ही रहा था कि क्रुणाल पांड्या ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को पांचवां झटका दिया जब उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को बोल्ड किया।
मैक्सवेल 19 रन बनाकर आउट हुए और कंगारू टीम ने 11 ओवरों में 62 रनों पर पांचवां विकेट खोया। विकेटकीपर एलेक्स कैरी खुद को साबित करने में कामयाब नहीं हो पाए। उन्हें कुलदीप यादव ने अपनी फिरकी में फांसकर क्रुणाल पांड्या के हाथों झिलवाया।
दोनों टीम इस प्रकार है:
भारतः विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, क्रुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद।
ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), डार्सी शॉर्ट, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्क्स स्टोइनिस, बेन मैक्टरमॉट, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), एंड्रयू टाई, जैसन बेहरनड्राफ, कूल्टर नाइल, एडम जंपा।