फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian women cricketer Emily Smith banned for posting Playing XI on Instagram

इंस्टाग्राम पर 'खास' वीडियो शेयर करना पड़ा महिला क्रिकेटर को भारी, लगा एक साल का प्रतिबंध

Tue, 19 Nov 2019 07:54 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 19 Nov 2019 07:54 AM IST
विज्ञापन
Australian women cricketer Emily Smith banned for posting Playing XI on Instagram
एमिली स्मिथ - फोटो : पीटीआई

होबार्ट हरिकेंस की विकेटकीपर एमिली स्मिथ को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की भ्रष्टाचार रोधी नीति के उल्लंघन के कारण सोमवार को महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) से प्रतिबंधित कर दिया गया।

विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट के अनुसार, ‘एमिनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया जो दो नवंबर को बर्नी के वेस्ट पार्क में खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के लिए सीमित क्षेत्र में बनाया गया था और इसमें सिडनी थंडर केखिलाफ हरिकेंस की अंतिम एकादश की भी जानकारी थी।’
विज्ञापन


माना जा रहा है कि अंतिम एकादश का इस्तेमाल मैच पर सट्टेबाजी और नकद पुरस्कार देने वाली ‘फेंटसी’ लीग के लिए किया जा सकता था। सीए ने बयान में पुष्टि की कि यह वीडियो मैच शुरू से एक घंटा पहले डाला गया। यह मैच हालांकि बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया और इसमें टॉस भी नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमिली ने भ्रष्टाचार रोधी संहिता के नियम 2.3.2 के उल्लंघन के लिए सजा स्वीकार कर ली है और वह एक साल तक क्रिकेट के किसी प्रारूप में हिस्सा लेने के लिए आयोग्य होंगी। इसमें से नौ महीने की सजा निलंबित है। तीन महीने की सजा के कारण एमिली डब्ल्यूबीबीएल के बाकी सत्र से बाहर हो गई हैं और वह 50 ओवर की महिला राष्ट्रीय क्रिकेट लीग में भी नहीं खेल पाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed