फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian Prime Minister Anthony Albanese called the India vs Australia rivalry bigger than Ashes series

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बानीज ने दिया बड़ा बयान, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को एशेज से बड़ा बताया

Sat, 30 Nov 2024 02:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 30 Nov 2024 02:16 PM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिछले कुछ वर्षों से कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने मिली है। भारत ने पिछले दो ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर कंगारू टीम को टेस्ट में मात दी है। अब इस सीरीज की तुलना इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली एशेज सीरीज से की जाने लगी है।

विज्ञापन
Australian Prime Minister Anthony Albanese called the India vs Australia rivalry bigger than Ashes series
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : Twitter

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज एशेज से बड़ी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फिलहाल पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। 1992 के बाद पहली बार है जब दोनों टीमों के बीच पांच मैच की सीरीज खेली जा रही है। भारतीय टीम फिलहाल इस सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। 
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिछले कुछ वर्षों से कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने मिली है। भारत ने पिछले दो ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर कंगारू टीम को टेस्ट में मात दी है। अब इस सीरीज की तुलना इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली एशेज सीरीज से की जाने लगी है। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान अल्बानीज से भी इस बारे में पूछा गया और उनका जवाब दोनों देशों के प्रशंसकों के समान ही था। उन्होंने माना कि दोनों देशों के बीच प्रतिद्वंद्विता एशेज सीरीज से बड़ी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्बानीज ने एक साक्षात्कार में कहा, आप देखें कि आईपीएल वैश्विक क्रिकेट का एक बड़ा हिस्सा बन गया है। पीएम नरेंद्र मोदी और मैं अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहला मैच देखने पहुंचे थे और वहां भारी संख्या में प्रशंसक आए थे। इसमें कोई शक नहीं है कि वो दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है और वहां के लोग क्रिकेट के प्रति काफी जुनूनी हैं। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा कि पांच मैचों की टेस्ट सीरीज ने दोनों टीमों के बीच प्रतिद्वंद्विता को और बढ़ा दिया है और एमसीजी में बॉक्सिंग डे टेस्ट बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। अल्बानीज ने कहा, हमने लंदन में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला था और हमारी टीम सफल रही थी, लेकिन इस सीरीज में प्रतिद्वंद्विता कड़ी है। कई बार यह तीन मैचों की सीरीज होती है। 26 दिसंबर से होने वाला बॉक्सिंग डे टेस्ट काफी महत्वपूर्ण होगा। उस मैच को देखने के लिए करीब एक लाख दर्शक पहुंचेंगे और यह ऑस्ट्रेलिया के पर्यटन के लिए भी अच्छा है। 

भारतीय खिलाड़ियों से मिले थे अल्बानीज
हाल ही में भारतीय टीम ने कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से मुलाकात की थी। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम और ऑस्ट्रेलिया की पीएम इलेवन टीम ने संसद में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की थी। अल्बानीज ने भारतीय टीम के साथ मजेदार बातचीत में हिस्सा लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें टीम का परिचय दिया। अल्बानीज ने जसप्रीत बुमराह से कहा था कि उनका अंदाज बाकी किसी भी गेंदबाज से काफी अलग है।

अभ्यास मैच का पहला दिन बारिश में धुला
बारिश की वजह से भारत और ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री इलेवन के बीच गुलाबी गेंद से अभ्यास मैच का पहला दिन धुल गया। मैच में अब तक टॉस भी नहीं हो सका। अब ऐसे में दूसरे दिन खेल शुरू होगा। यह दो दिवसीय अभ्यास मैच है। दूसरे दिन 50-50 ओवर दोनों टीमें खेलेंगी। यानी दोनों टीमें 50-50 ओवर बल्लेबाजी करेंगी। छह दिसंबर से होने वाले एडिलेड टेस्ट से पहले दोनों टीमें अभ्यास मैच में हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed