फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: जश्न में डूबी विश्व विजेता ऑस्ट्रेलियाई महिलाएं, जमकर लगाए ठुमके

Sun, 08 Mar 2020 09:26 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 08 Mar 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Australian players set the stage on fire with Katy Perry after Women T20 World Cup win
जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया को हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार चैंपियन बनने के बाद ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं ने जमकर ठुमके लगाए।


 

Australian players set the stage on fire with Katy Perry after Women T20 World Cup win
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम - फोटो : Australia women cricket team twitter

टूर्नामेंट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हरमनप्रीत की टीम को महिला टी-20 विश्व कप में फाइनल में 85 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। निर्णायक मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए हैं। 

Australian players set the stage on fire with Katy Perry after Women T20 World Cup win
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

मेजबान टीम की तरफ से एलिसा हेली (75) और बेथ मूनी (78*) ने अर्धशतक जड़े। जवाब में पूरी भारतीय टीम महज 99 रन पर ही सिमट गई। इस हार के साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय टीम को नया विश्व चैंपियन बनते देखने का करोड़ों भारतीयों का सपना भी तार-तार हो गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Australian players set the stage on fire with Katy Perry after Women T20 World Cup win
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया

इस फाइनल ने पुरुष टीम के 2003 वन-डे विश्व कप के फाइनल की याद ताजा कर दी, जब रिकी पोंटिंग की टीम ने सौरव गांगुली की टीम को विशाल स्कोर से हरा दिया था। जीत की खुशी से लबरेज ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जमकर डांस किया। 
 

विज्ञापन
Australian players set the stage on fire with Katy Perry after Women T20 World Cup win
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : पीटीआई

बता दें कि पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन रहा। खिताबी मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में एक मैच भी नहीं हारी थी। आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया था और इसी टीम के खिलाफ हारकर अपने अभियान का अंत किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed