फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian pacer Mitchell Starc has reaffirmed his commitment to play Test cricket after retirement from T20I

Mitchell Starc: 'टेस्ट हमेशा मेरी प्राथमिकता में है', टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास के बाद स्टार्क का आया बयान

Sat, 06 Sep 2025 01:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 06 Sep 2025 01:34 PM IST
सार

स्टार्क ने टी20 विश्व कप से पहले ही इस प्रारूप को छोड़ दिया है, लेकिन उनकी नजरें एशेज सीरीज और 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप पर लगी हुई हैं। स्टार्क ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप का पहला खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
Australian pacer Mitchell Starc has reaffirmed his commitment to play Test cricket after retirement from T20I
मिचेल स्टार्क - फोटो : PTI

विस्तार

टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट खेलने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। स्टार्क का कहना है कि वह लाल गेंद के प्रारूप में सफलता हासिल करने के लिए अपने शरीर का भरपूर इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं। स्टार्क ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेते हुए बताया था कि वह टेस्ट और वनडे प्रारूप में अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए खेल का सबसे छोटा प्रारूप छोड़ रहे हैं। 
विज्ञापन

2021 टी20 विश्व कप में निभाई थी अहम भूमिका 
स्टार्क ने टी20 विश्व कप से पहले ही इस प्रारूप को छोड़ दिया है, लेकिन उनकी नजरें एशेज सीरीज और 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप पर लगी हुई हैं। स्टार्क ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप का पहला खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। स्टार्क ने कहा, मैं जितना संभव हो सके उतना टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए अपने शरीर का अधिक से अधिक इस्तेमाल करना चाहता हूं। मुझे लगा कि मुझे दूसरे प्रारूपों में से एक को छोड़ना होगा। मुझे लगता है कि मेरे पास वनडे टीम को देने के लिए बहुत कुछ है और मेरा लक्ष्य 2027 तक अपनी फिटनेस बनाए रखना है। साथ ही 2027 में होने वाले विश्व कप के लिए टीम में जगह बनाने के लिए भी काफी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, मैं इसको लेकर असमंजस में था कि कौन सा प्रारूप रखना सही रहेगा। मैंने 2027 में होने वाले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए वनडे को चुना। मुझे अब भी लगता है कि मेरे पास वनडे टीम को देने के लिए बहुत कुछ है। मैंने इस बारे में काफी सोचा था। मुझे लगता है कि शायद यह सही समय था। मैं 35 साल का हो गया हूं। टेस्ट क्रिकेट हमेशा मेरे लिए पहली प्राथमिकता रहा है और आगे भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed