IND Inning
101/3 (8.4 ov)
Target: 248
Abhishek Sharma 16(14)*
N. Tilak Varma 3 (2)
IND need 147 runs in 11.2 remaining overs
{"_id":"63e5f71d2457610e41001ce0","slug":"australian-media-has-made-false-allegations-on-indian-players-before-harbhajan-also-victim-2023-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jadeja Controversy: जडेजा से पहले भी भारतीय खिलाड़ियों पर लगे हैं झूठे आरोप, जानें कंगारुओं ने कब-कब ऐसा किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Jadeja Controversy: जडेजा से पहले भी भारतीय खिलाड़ियों पर लगे हैं झूठे आरोप, जानें कंगारुओं ने कब-कब ऐसा किया
Fri, 10 Feb 2023 01:19 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 10 Feb 2023 01:19 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने जडेजा पर झूठे आरोप लगाकर उन पर दबाव बनाने की कोशिश की है। यह पहला मौका नहीं है, जब ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के झूठ ने भारतीय खिलाड़ियों को परेशान किया है।
विज्ञापन
हरभजन सिंह (बाएं) और रवींद्र जडेजा (दाएं)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने दमदार वापसी की है। उन्होंने मैच की पहली पारी में पांच विकेट झटके और ऑस्ट्रेलिया को 177 रन के स्कोर पर समेटने में अहम योगदान दिया। हालांकि, मैच खत्म होने के बाद जडेजा विवादों में आ गए और अंत में टीम इंडिया को इस मामले पर सफाई पर भी देनी पड़ी।
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने जडेजा के एक वीडियो पर सवाल खड़े किए थे, जिसमें वह सिराज के हाथ से लेकर कुछ अपनी गेंदबाजी करने वाली अंगुली में लगा रहे थे। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने इसे बॉल टेंपरिंग से जोड़ने की कोशिश की। हालांकि, टीम इंडिया ने मैच रेफरी बताया कि जडेजा अपने अंगुली पर दर्द निवारक क्रीम लगा रहे थे। 15 ओवर की गेंदबाजी के बाद उनके हाथ में दर्द होने लगा था। इसके बाद उन्होंने दर्द से राहत पाने के लिए क्रीम का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
यह पहला मौका नहीं है, जब ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने भारतीय खिलाड़ियों या भारतीय टीम पर झूठे आरोप लगाए हैं। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है।

The video shows Ravindra Jadeja applying ointment to a sore finger, not tampering with the ball.#India #indiaaustraliatest #AUSvsIND #Australia pic.twitter.com/kGLee9o5sD
— Papabook News (@PapabookNews) February 9, 2023
विज्ञापन
यह पहला मौका नहीं है, जब ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने भारतीय खिलाड़ियों या भारतीय टीम पर झूठे आरोप लगाए हैं। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है।
Trending Videos
साल 2008 में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी। यहां सिडनी में मैच के दौरान हरभजन सिंह और एंड्रयू साइमंड्स के बीच बहस हो गई थी। इसके बाद साइमंड्स ने हरभजन पर आरोप लगाए कि उन्हें बंदर कहा गया है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने इस पर जमकर बवाल किया और हरभजन पर तीन मैच का बैन लग गया। मामला सिडनी कोर्ट तक पहुंचा और भज्जी निर्दोष साबित हुए। इस दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड के संबंध भी खराब हो गए थे।
भारत के 2020-21 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी ऐसी ही घटना सामने आई थी, जब ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने भारतीय खिलाड़ियों पर आरोप लगाए थे कि टीम इंडिया के खिलाड़ी क्वारंटीन में नहीं रहना चाह रहे हैं और शिकायत कर रहे हैं, जबकि हकीकत इससे पूरी तरह अलग थी। वहीं, भारतीय खिलाड़ी जब घूमने निकले थे, तब ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उनकी तस्वीरें वायरल कर दी गईं और कई गंभीर आरोप लगाए गए। इन आरोपों में भी हकीकत नहीं थी। हालांकि, भारत ने खेल के मैदान पर इन सभी आरोपों का जवाब दिया और गाबा में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज अपने नाम की थी।
REMINDER: Tonight after Cricket 360, Andrew Symonds opens up on Monkeygate.#FoxCricket pic.twitter.com/YU1WH1f3Kb
— Fox Cricket (@FoxCricket) December 17, 2018