फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian Cricket Player Steve Smith Reveals About Target for T20 World Cup 2022 in Australia

Steve Smith: टी20 विश्व कप से पहले स्टीव स्मिथ ने भरी हुंकार, बोले- जब चाहूं छक्का लगा सकता हूं

Tue, 30 Aug 2022 04:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 30 Aug 2022 04:40 PM IST
सार

स्टीव स्मिथ ने कहा है कि जब वे पूरी लय में होते हैं तो शानदार बल्लेबाजी करते हैं। वे ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह बनाने के हकदार हैं। वे जब चाहें छक्का लगा सकते हैं।
 

विज्ञापन
Australian Cricket Player Steve Smith Reveals About Target for T20 World Cup 2022 in Australia
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में दो महीने से भी कम समय बचा है। सभी टीमें इस टूर्नामेंट की तैयारी में जुटी हुई हैं और अपनी टीम फाइनल कर रही हैं। भारत के भी 15 खिलाड़ी लगभग तय हो चुके हैं। इस बीच कंगारू बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा है कि वो टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह बनाने के दावेदार हैं। स्मिथ ने यह भी कहा है कि वो जब चाहें तब छक्का लगा सकते हैं और ऐसा करने में सक्षम हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम इस साल भी टी20 विश्व कप जीत सकती है। 
विज्ञापन


2021 टी20 विश्व कप में स्टीव स्मिथ ने चार पारियों में सिर्फ 69 रन बनाए थे। इसके बाद उन्हें टीम में जगह मिलना मुश्किल था। आईपीएल में भी उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था। अब स्मिथ ने खुद को टी20 के लिए फिट करार दिया है। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए उपयोगी हो सकते हैं स्मिथ
स्टीव स्मिथ का मानना है कि वो टी20 फॉर्मेट में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए उपयोगी खिलाड़ी हो सकते हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा "मुझे लगता है कि जब मैं अच्छे से टी20 क्रिकेट खेल रहा होता हूं तो मैं उस टीम रहने का हकदार हूं। मुझे पिछले कुछ वर्षों में सब कुछ ठीक करने का काम दिया गया था, लेकिन अब वह टैग उनसे हट चुका है। श्रीलंका में मैंने स्वाभाविक रूप से अपना खेल खेला। मेरे अंदर कोई झिझक नहीं थी।"

 उन्होंने आगे कहा "अगर मैं पहली गेंद पर छक्का मारना चाहता हूं तो मैं ऐसा करने में सक्षम हूं। जब मैं अपना सर्श्रेष्ठ खेल खेलता हूं तो खुलकर बल्लेबाजी करता हूं। मैं गेंद को देखता हूं और गैप में खेलने की कोशिश करता हूं। जहां तक संभव हो हर गेंद को बल्ले के बीच में लेने की कोशिश करता हूं।"

मिशेल मार्श ने छीनी जगह
टी20 विश्व कप में स्टीव स्मिथ के खराब प्रदर्शन के बाद मिशेल मार्श ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कमाल किया। उन्होंने तीसरे नंबर पर कई बेहतरीन पारियां खेलीं और स्मिथ की जगह खतरे में आ गई थी। इसके बाद श्रीलंका दौरे पर स्मिथ को मौका मिला और उन्होंने 37 रन की शानदार पारी के साथ टीम में अपनी उपयोगिता साबित की। अब उन्हें भरोसा है कि वे विश्व कप टीम में जगह के हकदार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed