फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australian captain michael clarke visits taj mahal with his wife

पत्नी संग ताज देखने पहुंचे कंगारू कप्तान क्लार्क

Thu, 07 Mar 2013 09:02 PM IST
आगरा/ब्यूरो
आगरा/ब्यूरो Updated Thu, 07 Mar 2013 09:02 PM IST
विज्ञापन
australian captain michael clarke visits taj mahal with his wife

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान माइकल क्लार्क गुरुवार को ताजमहल देखने पहुंचे। वह तकरीबन एक घंटे तक पत्नी केली के साथ ताज की खूबसूरती में खोए रहे। उन्होंने बातचीत में कहा कि क्रिकेट सीरीज में भारत के साथ अगले दो मैच भी टफ होंगे। खिलाड़ी पिछली गलतियों से सबक लेकर सुधार कर रहे हैं।

विज्ञापन


क्लार्क गुरुवार दोपहर दो बजे पत्नी केली के साथ ताज देखने पहुंचे। गाइड ने उन्हें ताज के इतिहास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पत्नी के साथ कई फोटो खिंचाए। उन्होंने पच्चीकारी को बहुत सराहा। तकरीबन एक घंटे तक वह पत्नी के साथ ताज का भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन


ताज में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पत्नी के साथ ताज घूमने का अनुभव बहुत शानदार रहा। बहुत खूबसूरत है ताज। दो टेस्ट मैचों में हार के बाद क्या तैयारियां हैं के सवाल पर उनका कहना था कि भारतीय टीम अच्छा खेल रही है। ये अभी तक सीरीज काफी टफ रही है। अगले दो मैचों के लिए सुधार किया है। खिलाड़ी पिछली गलतियों से सबक ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed