फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia Women vs India Women 3rd ODI match result and highlights Smriti Mandhana century goes in vain

IND W vs AUS W: मंधाना का शतक गया बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर वनडे सीरीज में किया क्लीन स्वीप

Wed, 11 Dec 2024 06:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 11 Dec 2024 06:33 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सदरलैंड के 95 गेंदों पर नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से 110 रन की पारी के दम पर 50 ओवर में छह विकेट पर 298 रन बनाए। जवाब में मंधाना ने 109 गेंदों पर 14 चौकों और एक छक्के के सहारे 105 रन की पारी खेली, लेकिन टीम 45.1 ओवर में 215 रन पर ऑलआउट हो गई। 

विज्ञापन
Australia Women vs India Women 3rd ODI match result and highlights Smriti Mandhana century goes in vain
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : BCCI Women

विस्तार

एनाबेल सदरलैंड की शतकीय पारी के बाद एश्ले गार्डनर की दमदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला टीम को पर्थ में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में 83 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सदरलैंड के 95 गेंदों पर नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से 110 रन की पारी के दम पर 50 ओवर में छह विकेट पर 298 रन बनाए। जवाब में मंधाना ने 109 गेंदों पर 14 चौकों और एक छक्के के सहारे 105 रन की पारी खेली, लेकिन टीम 45.1 ओवर में 215 रन पर ऑलआउट हो गई। 
विज्ञापन

मंधाना के अलावा सभी रहे फेल
लक्ष्य का पीछा करते हुए मंधाना ने हरलीन देओल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी की। मंधाना शानदार फॉर्म में दिख रही थीं और उन्होंने भारत को लक्ष्य तक पहुंचाने की कोशिश की। हालांकि, हरलीन (39) के आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई और दूसरे छोर पर कोई अन्य बल्लेबाज मंधाना का साथ नहीं दे सका।  मंधाना दूसरे छोर से अपनी पारी आगे बढ़ाती रहीं और उन्होंने शतक जड़ा, लेकिन टीम को क्लीन स्वीप होने से नहीं बचा सकीं। गार्डनर इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहीं जिन्होंने 10 ओवर में 30 रन देकर पांच विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदरलैंड की दमदार पारी 
सदरलैंड ने गार्डनर (50) के साथ पांचवें विकेट के लिए 96 और कप्तान तहलिया मैकग्रा (56) के साथ छठे विकेट के लिए 122 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। सदरलैंड ने पारी के अंतिम ओवर में दीप्ति शर्मा पर मिड विकेट के ऊपर से छक्का जड़कर शतक पूरा किया, लेकिन इसके बाद रन आउट हो गईं। अरुंधति रेड्डी (26 रन पर चार विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से भारत ने वाका पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 78 रन कर दिया था, लेकिन सदरलैंड के दम पर मेजबान टीम छह विकेट पर 298 रन का बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed