फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia wins Second test by 218 runs

किया पलटवार, कंगारुओं ने 218 रनों से रौंदा

Mon, 09 Dec 2013 06:09 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 09 Dec 2013 06:09 PM IST
विज्ञापन
australia wins Second test by 218 runs

साल में दूसरी बार हो रही एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 218 रनों के विशाल अंतर से रौंद दिया है।

विज्ञापन


एडिलेड में हुए सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में 531 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को दूसरी पारी में मिचेल जॉनसन की जगह पीटर सिडल (3 विकेट) और रेयान हैरिस (3 विकेट) ने खूब परेशान किया।
विज्ञापन


दोनों ने आपस में सात विकेट झटकते हुए इंग्लैंड की दूसरी पारी मैच के पांचवें दिन लंच से पहले 312 रनों पर समेट कर मेजबान टीम को 218 रनों की बड़ी जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें-लटका धोनी का चेहरा!
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी नौ विकेट पर 570 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। इसके बाद इंग्लैंड 172 रन पर आउट हो गया था।

सीरीज में बढ़त
ऑस्ट्रेलिया ने मेहमान टीम को फॉलोऑन कराने के बजाए खुद बल्लेबाजी का फैसला लिया और तीन विकेट पर 132 रन बनाकर दूसरी पारी भी घोषित कर दी थी।

पांच मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर 2-0 की बढ़त बना ली है। इस एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड ने घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया था।

पढ़ें- इस खूबसूरत भारतीय बाला की सफलता की कहानी

बारिश ने मैच में कई बार खलल डाला। मैच के अंतिम दिन भी बारिश के कारण खेल दस मिनट की देरी से शुरू हुआ। इंग्लैंड ने अपने कल के स्कोर 247 रन पर छह विकेट से आगे खेलना शुरू किया लेकिन कंगारू आक्रमण के आगे मेहमान टीम ज्यादा देकर क्रीज पर बने नहीं रह सकी।

जीतना होगा पर्थ टेस्ट
इंग्लैंड की ओर से जोई रुट ने सर्वाधिक 87 रनों का योगदान दिया। जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज मैट प्रायर ने 69 रनों की पारी खेली। प्रायर ने टीम को हार से निकालने का प्रयास किया लेकिन वह अपने मकसद में कामयाब नहीं रहे।

रिकॉर्ड बनाया, शतक ठोका, फिर क्यों शर्मिंदा हो गए अमला?
प्रायर ने 102 गेंदों में 12 चौके लगाकर 69 रन बनाए की जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड (29) ने 26 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से आतिशी पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी की।

ऑस्ट्रेलिया में चौथी बार एशेज सीरीज जीत का लक्ष्य लेकर आई इंग्लैंड टीम को सीरीज में बने रहने के लिए शुक्रवार से शुरू हो रहे पर्थ टेस्ट को हर हाल में जीतना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed