तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड ओवल में खेले गए ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को न्यूजीलैंड को तीन विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली।
तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (70 रन पर छह विकेट) के कैरियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 208 रनों पर समेट दी। मेहमान टीम की ओर से रखे गए 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम ने 51 ओवरों में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
शॉन मार्श ने सबसे अधिक 49 रन बनाए। पहली पारी में एक रन बनाने वाले डेविड वार्नर ने दूसरी पारी में 35 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की ओर से तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने दूसरी पारी में 60 रन खर्च कर पांच विकेट झटके।
2-0 से ऑस्ट्रेलिया ने जीती सीरीज
मैच में कुल नौ विकेट झटकने वाले हेजलवुड को प्लेयर ऑफ द मैच और डेविड वार्नर को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन टेस्ट 208 रनों से अपने नाम किया था जबकि पर्थ टेस्ट ड्रॉ रहा था।
इससे पहले, कीवी टीम ने पांच विकेट पर 116 रन से आगे खेलना शुरू किया। उसके लिए पदार्पण टेस्ट खेल रहे मिशेल सैंटनर ने 45 रन बनाए। मिशेल ने डग ब्रेसवेल (27) के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 35 रन जोड़े।
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 202 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 224 रनों पर सिमट गई थी।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ के मुताबिक मैच में गेंदबाज हावी रहे, खासकर रात के समय में। यह क्रिकेट के लिए बहुत बढ़िया है।