{"_id":"6357aa99e6ceb6629543d74d","slug":"australia-vs-sri-lanka-t20-world-cup-playing-xi-prediction-adam-zampa-corona-positive-news-updates-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AUS vs SL Playing-11: टी20 वर्ल्ड कप पर कोरोना का साया, ऑस्ट्रेलिया का यह स्पिनर संक्रमित, आज श्रीलंका से मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs SL Playing-11: टी20 वर्ल्ड कप पर कोरोना का साया, ऑस्ट्रेलिया का यह स्पिनर संक्रमित, आज श्रीलंका से मैच
Tue, 25 Oct 2022 02:52 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 25 Oct 2022 02:52 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलियाई टीम सुपर-12 राउंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला मुकाबला हार गई थी। ऐसे में उन्हें अब भी अपना खाता खोलना है। श्रीलंका के खिलाफ हार से टीम पर वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा।
विज्ञापन
एडम जैम्पा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टी20 वर्ल्ड कप के डिफेंडिंग चैंपियंस ऑस्ट्रेलिया का आज श्रीलंका से मुकाबला है। इससे पहले टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। लेग स्पिनर एडम जैम्पा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैम्पा में फिलहाल कोरोना के लक्षण न के बराबर दिखाई पड़ रहे हैं। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि उन्हें श्रीलंका के खिलाफ प्लेइंग-11 में शामिल किया जाता है या नहीं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम सुपर-12 राउंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला मुकाबला हार गई थी। ऐसे में उन्हें अब भी अपना खाता खोलना है। श्रीलंका के खिलाफ हार से टीम पर वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा। वहीं, श्रीलंकाई टीम ने सुपर-12 राउंड के अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड को हराया था। एशियाई चैंपियंस ऑस्ट्रेलिया को भी हराकर ग्रुप-1 में अपना दावा मजबूत करने उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए कोरोना के नियमों में बदलाव किए गए हैं। आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान कोरोना संक्रमित होने वाले खिलाड़ियों को मैच में खेलने की इजाजत दी है। कोरोना मामले आने के बाद संबंधित खिलाड़ी को आइसोलेट किया जाता था। जब वह पूरी तरह ठीक हो जाता था तभी उसे खेलने की इजाजत मिलती थी। अब आईसीसी ने इसमें बदलाव कर दिया है। अब कोविड पॉजिटिव खिलाड़ियों को भी खेलने दिया जाएगा।
टूर्नामेंट के दौरान अनिवार्य रूप से कोविड-19 जांच नहीं होगी। अगर कोई खिलाड़ी संक्रमित होता है तो उसके खेलने पर फैसला संबंधित टीम का मेडिकल स्टाफ लेगा। टीम के डॉक्टर यह फैसला लेंगे कि खिलाड़ी को खेलने दिया जाए या नहीं। आयरलैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबले में जॉर्ज डॉकरेल कोरोना संक्रमित हुए थे। हालांकि, उन्होंने बैटिंग की थी और 16 गेंदों में 14 रन बनाए थे।
सुपर के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 89 रन के बड़े अंतर से हराया था। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को वापसी करने के लिए बड़ी जीत हासिल करनी होगी। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 201 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 17.3 ओवर में 111 रन पर सिमट गई थी। ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप में न्यूजीलैंड, श्रीलंका और आयरलैंड के अलावा इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीम है।
संभावित प्लेइंग-11
श्रीलंका: पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, बिनुरा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा।
ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा/एश्टन एगर, जोश हेजलवुड।
ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा/एश्टन एगर, जोश हेजलवुड।