{"_id":"5db30f128ebc3e939d46c2ec","slug":"australia-vs-pakistan-new-pakistan-captain-babar-azam-up-for-australia-challenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या खत्म हो गया सरफराज का करियर, इस युवा खिलाड़ी को सौंपी गई वन-डे टीम की कमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या खत्म हो गया सरफराज का करियर, इस युवा खिलाड़ी को सौंपी गई वन-डे टीम की कमान
Sat, 26 Oct 2019 07:59 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 26 Oct 2019 07:59 AM IST
विज्ञापन
बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को पाक क्रिकेट टीम के 'विराट कोहली' माने जाने वाले बाबर आजम को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वन-डे टीम का कप्तान नियुक्त किया है। इससे पहले उन्हें पाकिस्तान टी-20 टीम की कमान सौंपी गई थी। वहीं, टेस्ट टीम की कमान अजहर अली के हाथों में है।
विज्ञापन
बाबर आजम को टी-20 और वन-डे टीम की कमान सौंपने के बाद अब सवाल उठता है कि क्या वाकई सरफराज अहमद का करियर खत्म हो गया? यह इसलिए क्योंकि हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पाकिस्तान टी-20 और टेस्ट टीम का एलान किया था, जिसमें सरफराज अहमद को शामिल नहीं किया था और अब उनसे वन-डे टीम की कमान भी छीन ली गई है।
विज्ञापन
बता दें कि पाकिस्तान को आस्ट्रेलिया में तीन, पांच और आठ नवंबर को तीन टी-20 मैच खेलने हैं। इसके बाद दोनों देश टेस्ट सीरीज खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे में पाकिस्तान टीम दो टेस्ट खेलेगी। पहला टेस्ट 21 से 25 नवंबर तक ब्रिस्बेन में और दूसरा 29 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच एडिलेड में खेला जाएगा।
विज्ञापन