फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia vs Pakistan 2nd T20I match report and result analysis in hindi Spencer Johnson get five wickets

AUS vs PAK: स्पेंसर जॉनसन ने हैरिस रउफ की मेहनत पर फेरा पानी, ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान से जीती टी20 सीरीज

Sat, 16 Nov 2024 08:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 16 Nov 2024 08:24 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 147 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम उस्मान खान के अर्धशतक के बावजूद 19.4 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई।

विज्ञापन
Australia vs Pakistan 2nd T20I match report and result analysis in hindi Spencer Johnson get five wickets
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : cricket.com.au

विस्तार

स्पेंसर जॉनसन की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी20 मुकाबले में पाकिस्तान को 13 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 147 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम उस्मान खान के अर्धशतक के बावजूद 19.4 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जॉनसन ने चार ओवर में 26 रन देकर पांच विकेट झटके। 
विज्ञापन

जॉनसन ने पाकिस्तान के शीर्ष क्रम को झकझोरा जिससे पाकिस्तान की टीम लक्ष्य का पीछा करने में असफल रही। पाकिस्तान के लिए उस्मान खान ने 52 रन और इरफान खान ने नाबाद 37 रन बनाए, लेकिन टीम का कोई अन्य बल्लेबाज प्रभावी योगदान नहीं दे सका। कप्तान मोहम्मद रिजवान (16) दोहरे आंकड़े को पार करने वाले टीम के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए जॉनसन के अलावा एडम जांपा ने दो और जेवियर बार्टलेट ने एक विकेट अपने नाम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रउफ-अफरीदी की शानदार गेंदबाजी 
ऑस्ट्रेलिया टीम को घरेलू जमीन पर पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज गंवानी पड़ी थी, लेकिन टीम ने टी20 सीरीज में वापसी की और इसे अपने नाम किया। इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के फैसले के बाद मैथ्यू शॉर्ट (17 गेंद में 32 रन) और जैक फ्रेजर मैकगर्क (आठ गेंद में 20 रन) ने 20 गेंद में 50 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को तेज शुरुआत दिलाई। तेज गेंदबाज हारिस रउफ (22 रन पर चार विकेट) और अब्बास अफरीदी (17 रन पर तीन विकेट) ने इसके बाद शानदार गेंदबाजी से पाकिस्तान की वापसी कराई।  
 
विज्ञापन

शाहीन शाह अफरीदी के पहले ओवर में मैकगर्क ने लगातार गेंदों में तीन चौके और छक्का जड़ा, जबकि मैथ्यू शॉर्ट ने नसीम शाह का स्वागत छक्के और चौके से किया। रउफ ने अपने पहले ओवर में मैकगर्क और इंग्लिश को चलता किया जबकि अब्बास ने शॉर्ट को पवेलियन की राह दिखाई। मार्कस स्टोइनिस (14) दो आसान जीवन दान का फायदा उठाने में विफल रहे और सूफियान मुकीम की गेंद पर अब्बास द्वार लपके गए। ग्लेन मैक्सवेल 20 गेंद में 21 रन बनाकर इस गेंदबाज का दूसरा शिकार बने। रउफ ने इसके बाद टिम डेविड और जेवियर बार्टलेट के विकेट चटकाए, लेकिन आरोन हार्डी ने 23 गेंद में 28 रन की पारी से ऑस्ट्रेलिया को प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed