फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia vs Pakistan 1st test scorecard and other match Updates

AUS vs PAK: इमाम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा शतक, पहले दिन पाकिस्तान का स्कोर 245/1

Fri, 04 Mar 2022 03:27 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 04 Mar 2022 03:27 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई टीम 24 साल बाद पाकिस्तान में कोई मैच खेल रही है। पहले टेस्ट में पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए हैं। 
 

विज्ञापन
Australia vs Pakistan 1st test scorecard and other match Updates
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान की धरती पर 24 साल बाद टेस्ट खेल रही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेजबानों ने पहले दिन का खेल खत्म होने पर एक विकेट पर 245 रन बना लिए हैं। 27 माह बाद टेस्ट मैच खेल रहे पाकिस्तानी ओपनर इमाम उल हक ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को जमकर छकाते हुए शतक जड़ा। 
विज्ञापन


वह खेल खत्म होने तक 132 रन पर नाबाद हैं। उनके साथ अनुभवी अजहर अली 64 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले बाबर आजम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी को चुना। इमाम ने पहले विकेट के लिए असदुल्लाह शफीक (44) के साथ 105 रन जोड़े। शफीक को नॉथन लॉएन (1/87) ने आउट किया।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई टीम 24 साल बाद पाकिस्तान में कोई मैच खेल रही है। पहले टेस्ट में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की। शफीक और इमाम उल हक की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़े। नाथन लियोन ने इस जोड़ी को तोड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, अजहर अली, फवाद आलम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, नौमान अली, साजिद खान, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी।


ऑस्ट्रेलिया की टीम
पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed