फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia vs India: India will play three T20Is, four Tests and three ODIs in tour

AUSvIND: इस तारीख से शुरू होने जा रहा तीन T-20, चार टेस्ट और तीन वन-डे मैच का दौरा

Thu, 28 May 2020 05:05 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 28 May 2020 05:05 PM IST
सार

सीए ने अपना समर सीजन घोषित किया जो नौ अगस्त से जिम्बाब्वे के दौरे के साथ शुरू होगा। 11 दिसंबर से एडिलेड में खेले जाने वाला दूसरा टेस्ट डे-नाइट होगा, जिसे पिंक बॉल से खेला जाएगा। मेलबर्न में 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे टेस्ट होगा। 3 जनवरी को सिडनी में न्यू ईयर टेस्ट होगा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी खेलेगी तीन एकदिवसीय

विज्ञापन
Australia vs India: India will play three T20Is, four Tests and three ODIs in tour
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिेकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को अपने घरेलू समर सीजन का एलान कर दिया है। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन टी-20, चार टेस्ट और तीन मैच की वन-डे सीरीज खेलनी है। भारत टी-20 श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा, जिसकी शुरूआत 11 अक्तूबर को ब्रिसबेन से होगी, जिसके बाद 14 और 17 अक्तूबर को मैच खेले जाएंगे। विराट कोहली की टीम फिर चार टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए वहां जाएगी, जिसकी शुरूआत तीन दिसंबर से ब्रिसबेन में होगी। इसके बाद तीन मैचों की वन-डे श्रृंखला खेली जाएगी। कोरोना के कारण टीम इंडिया के खिलाड़ियों को दौरे पर 14 दिन खुद को पृथक शिविर में रखना होगा, जिसकी अनुमति बीसीसीआई की ओर से मिल गई है। सिर्फ पुरुष ही नहीं बल्कि भारतीय महिला टीम भी इस दौरे पर तीन एकदिवसीय मैच खेलेगी।

विज्ञापन

जानिए कब से कब तक और कहां-कहां खेले जाएंगे मैच

Australia vs India: India will play three T20Is, four Tests and three ODIs in tour
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर

दौरे की शुरुआत अक्तूबर में T-20 सीरीज से होगी। फिर दो माह बाद यानी दिसंबर में चार मैच की बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। वन-डे सीरीज की शुरुआत नए साल यानी 2021 में होगी। फिर महिला भारतीय टीम भी तीन एकदिवसीय मैच खेलेगी।  क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर पूरी सीरीज का कार्यक्रम घोषित किया है।

  • 11 अक्तूबर, ब्रिसबेन पहला टी-20
  • 14 अक्तूबर, केनबरा दूसरा टी-20 
  • 17 अक्तूबर, एडिलेड तीसरा टी-20

    टेस्ट सीरीज

     
  • 3-7 दिसंबर, ब्रिसबेन, पहला टेस्ट
  • 11-15 दिसंबर, एडिलेड, दूसरा टेस्ट (डे-नाइट)
  • 26-30 दिसंबर, मेलबर्न, तीसरा टेस्ट (बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच) 
  • 3-7 जनवरी, सिडनी, चौथा टेस्ट

    वन-डे सीरीज
  • 12 जनवरी, पर्थ, पहला वन-डे
  • 15 जनवरी, मेलबर्न, दूसरा वन-डे
  • 17 जनवरी, सिडनी, तीसरा वन-डे
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्बाब्वे, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान भी करेंगी दौरा

Australia vs India: India will play three T20Is, four Tests and three ODIs in tour
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media
2020-21 समर सीजन में ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि जिम्बाब्वे, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान की टीम से भी अपने घरेलू मैदान पर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेंट खेलेगी। जिम्बाब्वे तीन वन-डे खेलेगा। वेस्टइंडीज तीन टी-20 खेलेगा। भारत तीन टी-20, चार टेस्ट और तीन-20 खेलेगा। अफगानिस्तान भी पहली बार डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेगा। न्यूजीलैंड तीन वन-डे और एक टी-20 में हिस्सा लेगा।

यहां देखिए पूरा कार्यक्रम
 
विज्ञापन

हालातों पर निर्भर करेंगे सारे मैच

Australia vs India: India will play three T20Is, four Tests and three ODIs in tour

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि आगामी समर सीजन को देखते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तय करनी जरूरी थी, हालांकि, यह मुकाबले होंगे या नहीं यह उस वक्त की परिस्थिति और हालातों पर निर्भर करेगा। कोरोना काल के दौरान या कोरोना के बाद खेल के लिए बेहतर हालात बनाने के लिए शुरू की गई यह सीजन कई मायनों में खास होगा। इस दौरान अफगानिस्तान जहां पहली बार ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट मैच खेलेगा (डे-नाइट 21 नवंबर) तो भारतीय टीम भी एडिलेड में अपना दूसरा और विदेश में पहला डे-नाइट टेस्ट खेलेगी। टीम इंडिया ने अपना पहला डे-नाइट टेस्ट बांग्लादेश के खिलाफ 22 नवंबर 2019 को कोलकाता में खेला था। मैच में उसे पारी और 46 रन से जीत मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed