फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia U19 vs India U19 2nd Youth Test Day 1 match report and scorecard highlights AUS U19 vs IND U19

AUS U19 vs IND U19: भारतीय U19 टीम ने दूसरे यूथ टेस्ट में हासिल की मामूली बढ़त, हेनिल-खिलन का ऑलराउंड प्रदर्शन

Tue, 07 Oct 2025 04:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैके
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैके Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 07 Oct 2025 04:47 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 135 रन बनाए। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय अंडर-19 टीम ने सात विकेट पर 144 रन बनाए और बढ़त लेने में सफल रही।

विज्ञापन
Australia U19 vs India U19 2nd Youth Test Day 1 match report and scorecard highlights AUS U19 vs IND U19
भारतीय अंडर-19 टीम - फोटो : Twitter

विस्तार

हेलिन पटेल और खिलन पटेल के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन से भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे यूथ टेस्ट मैच के पहले दिन पहली पारी में नौ रनों की मामूली बढ़त हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 135 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स ली यंग ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए। 
विज्ञापन

हेनिल-खिलन की शानदार गेंदबाजी
भारतीय अंडर-19 टीम के लिए हेनिल और खिलन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट झटके जिससे ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय अंडर-19 टीम ने सात विकेट पर 144 रन बनाए और बढ़त लेने में सफल रही। स्टंप्स के समय हेनिल 22 और दीपेश देवेंद्रन 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के लिए कासी बार्टन ने तीन विकेट लिए, जबकि विल बायरोम को दो विकेट मिले। वहीं, चार्ल्स लैचमंड और जूलियन ओसबर्न को एक-एक विकेट मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की शुरुआत रही खराब
ऑस्ट्रेलिया की तरह भारत की भी शुरुआत खराब रही और टीम ने सातवें ओवर में 41 रन तक तीन विकेट गंवा दिए। पिछले टेस्ट में 86 गेंद में 113 रन की पारी खेलने वाले प्रतिभाशाली वैभव सूर्यवंशी 14 गेंद में 20 रन बनाकर चार्ल्स लैचमंड की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। पहले टेस्ट में 140 रन बनाने वाले वेदांत त्रिवेदी ने 44 गेंदों पर चार चौके की मदद से 25 रन बनाए।
विज्ञापन

त्रिवेदी और राहुल कुमार (नौ रन) ने चौथे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन भारत अंडर-19 ने इसके बाद सिर्फ दो रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिए। खिलन और हेनिल ने सातवें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की। शुरुआती दिन भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा 26 रन बनाने वाले खिलन दिन का खेल समाप्त होने से पहले आउट हुए। 

इससे पहले, ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने सुबह के सत्र में 10वें ओवर तक 32 रन तक ही पांच विकेट गंवा दिए। यंग और देशमुख ने इसके बाद छठे विकेट के लिए 59 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया को वापसी दिलाने की कोशिश की। यह साझेदारी खिलन की गेंद पर देशमुख के आउट होने से टूटी जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 ने 44 रन के अंदर आखिरी के पांच विकेट गंवा दिए। भारत के लिए तेज गेंदबाज उद्धव मोहन ने दो विकेट लिए, जबकि दीपेश देवेंद्र को एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed