फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia Test captain Pat Cummins said that he was focused on Rishabh Pant ahead of Border Gavaskar Trophy

BGT: कोहली या रोहित नहीं, इस भारतीय बल्लेबाज को रोकने पर रहेगा ऑस्ट्रेलियाई टीम का ध्यान, कमिंस का बड़ा बयान

Tue, 24 Sep 2024 04:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 24 Sep 2024 04:52 PM IST
सार

कमिंस का कहना है कि पंत उन बल्लेबाजों में शामिल हैं जिनके पास मैच का रुख मोड़ने की क्षमता है, इसलिए ऑस्ट्रेलिया को इस बल्लेबाज से सतर्क रहने की जरूरत है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के नाम होने वाली टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में होने वाले मुकाबले से होगी।

विज्ञापन
Australia Test captain Pat Cummins said that he was focused on Rishabh Pant ahead of Border Gavaskar Trophy
पैट कमिंस - फोटो : ICC

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल के अंत में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। ऑस्ट्रेलियाई धरती पर होने वाली इस सीरीज में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की भूमिका अहम होगी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस का ध्यान इन दो भारतीय खिलाड़ी नहीं, बल्कि ऋषभ पंत को रोकने पर है। कमिंस ने खुलासा करते हुए बताया कि कंगारू टीम की नजरें पंत को रोकने पर टिकी होंगी। 
विज्ञापन

कमिंस का कहना है कि पंत उन बल्लेबाजों में शामिल हैं जिनके पास मैच का रुख मोड़ने की क्षमता है, इसलिए ऑस्ट्रेलिया को इस बल्लेबाज से सतर्क रहने की जरूरत है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के नाम होने वाली टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में होने वाले मुकाबले से होगी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया से लगातार दो बार यह सीरीज जीती है और अब उसकी नजरें हैट्रिक लगाने पर टिकी होंगी। भारत ने पिछली बार ऑस्ट्रेलिया में कंगारू टीम को हराया था और गाबा का घमंड तोड़ा था। उस सीरीज में पंत ने काफी अहम भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिंस ने एक स्पोर्ट्स चैनल से कहा, पंत एक ऐसा खिलाड़ी है जिसका पिछली कुछ सीरीज में बहुत बड़ा प्रभाव रहा है और हमें उसे शांत रखने की कोशिश करनी होगी। हर टीम में एक या दो ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो मैच का रुख बदल सकते हैं। आप जानते हैं, हमारे पास ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि इन खिलाड़ियों के साथ वे आक्रामक होने जा रहे हैं। अगर आप थोड़ा भी चूकते हैं तो वे इसके लिए तैयार रहेंगे। 
विज्ञापन

पंत ने 632 दिन बाद टेस्ट में की थी वापसी
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से लाल गेंद के प्रारूप में वापसी की है। पंत 632 दिन के लंबे अंतराल के बाद भारत के लिए टेस्ट खेलने उतरे थे। उन्होंने चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक जड़ा था। 

पंत ने ऑस्ट्रेलिया में किया था प्रभावशाली प्रदर्शन 
रिवर्स और एक हाथ से फ्लिक जैसे अपने गैरपारंपरिक शॉट के लिए पहचाने जाने वाले पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पिछली दो टेस्ट सीरीज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पंत ने इस दौरान 12 पारियों में 62.40 के प्रभावशाली औसत से 624 रन बनाए जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 159 रन रहा। उन्होंने 2021 में गाबा में दूसरी पारी में नाबाद 89 रन की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया की इस मैदान पर 32 साल में पहली हार सुनिश्चित की और भारत को 2-1 से सीरीज में जीत भी दिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed